31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: शादी में दुल्हन ने लिया टेस्ट, फेल हुआ तो शादी कर दी कैंसिल

पनवाड़ी कस्बे में शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और खुशियों के बीच जयमाल के स्टेज पर उस समय सन्नाटा छा गया जब दुल्हन ने दूल्हे का टेस्ट लेना शुरू कर दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 2 May 2021, 2:49 PM IST

Quick Read: शादी में दुल्हन के लिया टेस्ट, फेल हुआ तो शादी कर दी कैंसिल

Quick Read: शादी में दुल्हन के लिया टेस्ट, फेल हुआ तो शादी कर दी कैंसिल

दुल्हन के टेस्ट में दूल्हा फेल, टूटी शादी

महोबा. पनवाड़ी कस्बे में शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और खुशियों के बीच जयमाल के स्टेज पर उस समय सन्नाटा छा गया जब दुल्हन ने दूल्हे का टेस्ट लेना शुरू कर दिया। इस टेस्ट में दूल्हा फेल हो गया तो दुल्हन ने भी शादी से इन्कार कर दिया। पनवाड़ी कस्बा के एक गेस्ट हाउस में देर रात शादी समारोह का आयोजन था और महोबकंठ थाना क्षेत्र के धवार से दूल्हा बरात लेकर आया था। शादी में दूल्हे के हावभाव और बातचीत देखकर शक हुआ तो दुल्हन ने एक शर्त रखी। दुल्हन ने भरी महफिल में कहा कितना पढ़े हो पहले दो का पहाड़ा सुनाओ तभी जयमाल डालूंगी तो दूल्हा सकपका गया। वहीं पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया, फिर कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन जिद पर अड़ गई। वह दूल्हे से बोली पहाड़ा नहीं आता तो शादी नहीं होगी। दूल्हा टेस्ट में फेल हुआ तो दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। कुछ देर बाद सूचना पर पुलिस भी गेस्ट हाउस पहुंच गई। दो पक्षों को बुलाकर वार्ता करके समझौता करने को कहा लेकिन बात नहीं बन सकी।

स्पाइसजेट ने शुरू की गोरखपुर से अहमदाबाद की उड़ान

गोरखपुर. विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने इस बार शेड्यूल में बदलाव किया है। अब सप्ताह में केवल तीन दिन ही गोरखपुर से अहमदाबाद की उड़ान होगी। सुबह 11 बजे की वजाय अब यह फ्लाइट दोपहर में दो बजे अहमदाबाद से गोरखपुर आएगी। 13 अप्रैल से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू हुई थी। लेकिन सप्ताह बाद 19 अप्रैल को उड़ान बंद हो गई। विमानन कंपनी ने शेड्यूल में बदलाव करते हुए एक मई से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। शनिवार को स्पाइस जेट का 80 सीटर विमान दोपहर दो बजे 73 यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंचा। दोपहर 2.25 बजे 37 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद लौटा। जाने वाले यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से स्पाइस जेट ने अहमदाबाद की उड़ान शनिवार, सोमवार, बुधवार को कर दी है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने कहा है कि अहमदाबाद की उड़ान सप्ताह में तीन दिन ही होगी। विमानन कंपनी ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

कानपुर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग

कानपुर. फीलखाना थाना क्षेत्र में सागर मार्केट के पास कैथे वाले हाते में रविवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए और दहशत फैल गई। हरबंशमोहाल थानाक्षेत्र के गड़रिया मोहाल निवासी सुशील कुमार चौरसिया की कराची खाना में सागर मार्केट के पास स्थित नारायणी प्लाजा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है और पास में ही कैथे वाले हाते में एक घर को किराए पर लेकर गोदाम बनाया है। सुशील कुमार ने कहा कि गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं है। सुबह करीब सात बजे इलाके के लोगों ने गोदाम में आग लगने की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। गोदाम से सटे बरगद के पेड़ में आग लगी थी, जिसकी लपटें गोदाम तक पहुंचने से आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और दमकल टीम ने आग बुझानी शुरू की। आग बुझाए जाने से पहले गोदाम में रखे पंखे, बल्ब, वायरिंग का सामान समेत लाखों रुपये का माल जल गया।

दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म

गोरखपुर. गुलरिहा क्षेत्र में एक गांव में दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिव्यांग महिला का पति बाहर रहता है। शाम वह अकेली खेत की तरफ निकली। रास्ते में मिले गांव के युवक ने उसे बंधक बना लिया। सुनसान स्थान पर एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीन घंटे तक महिला उसके कब्जे में रही। देर तक महिला के न आने पर स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। चंगुल से छूटने के बाद घर आकर उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज पाठक ने कहा कि सुबह महिला के स्वजन ने तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया गया।

ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में दो गिरफ्तार

लखनऊ. लखनऊ में ठाकुरगंज पुलिस ने रविवार को ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10-10 लीटर के चार खाली ऑक्सीजन सिलिंडर, 55 हजार रुयये और एक कार बरामद किया है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार दूबे के मुताबिक सूचना मिल रही थी कि इलाके में कुछ लोग ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। पुलिस की एक टीम को कालाबाजारी करने वाले गिरोह को ट्रैप करने के लिए लगा दिया गया। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य बालागंज चौराहे के पास आ रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कार सवार दो संदिग्धों को रोक लिया। उनकी कार में पुलिस टीम ने 10-10 लीटर के चार खाली ऑक्सीजन सिलिंडर देखे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से ऑक्सीजन सिलेंडर के संबंध में जानकारी मांगी।

ये भी पढ़ें: Quick Read: कानपुर के बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल, घंटों तक आवागमन बाधित

ये भी पढ़ें:Quick Read: 700 से ज्यादा नकली रेमडेसिविर बेचकर किया जिंदगी से खिलवाड़, एक इंजेक्शन पर 15 से 20 हजार की कमाई