30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: कोविड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस पांच हजार में रेमडेसिविर बेचते पकड़े गए, पद से बर्खास्त

Covid Hospital एल-टू संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमएस के रेमडेसिविर बेचने की पुष्टि होने पर उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 9 May 2021, 4:54 PM IST

Quick Read: कोविड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस पांच हजार में रेमडेसिविर बेचते पकड़े गए, पद से बर्खास्त

Quick Read: कोविड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस पांच हजार में रेमडेसिविर बेचते पकड़े गए, पद से बर्खास्त

पद से हटाए गए कोविड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस

अमेठी. कोविड अस्पताल (Covid Hospital) एल-टू संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमएस के रेमडेसिविर बेचने की पुष्टि होने पर उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरपी गिरि पर अस्पताल में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए रेडमेसिविर इंजेक्शन लगाने के लिए पांच-पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। रविवार को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी गिरि द्वारा रेडमेसिविर का इंजेक्शन देने के बदले पांच हजार रुपये लेते व गिनते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस पर सीएमओ ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए डॉ. आरपी गिरि को पद से हटा दिया। उनकी जगह पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामप्यारे व डॉ. नवीन कुमार मिश्रा को जांच सौंपा है।

ये भी पढ़ें:

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

लखनऊ. राजधानी लखनऊ से सटे इटौजा थाना क्षेत्र में एक बेटी पर प्यार के लिए अपनी ही मां को मौत को घाट उतारने का आरोप है। मामला तिलकपुर बनौगा गांव का है। 45 वर्षीय महिला का शव उनके कमरे में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुछ समय बाद सामने आई पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने परिवार के लोगों से जांच की। इस बीच बेटी की कॉल डिटेल सामने आई। जिसमें उसके अपनी मां को मारने की बात सामने आई। मृतिका की बेटी ने कहा कि देर रात मां और परिवारजनों के सो जाने के बाद उसने गांव के ही अपने प्रेमी को फोन करके घर पर बुलाया था। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। देर रात उसकी मां की आंख खुली और उसने बेटी को गौर व्यक्ति के साथ इस हालत में देख लिया। बात परिवार में न फैल जाए इसलिए उसने अपनी मां को मार दिया।

दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

वाराणसी. मंडुआडीह थाना क्षेत्र के अवलेशपुर, कंदवा में चोरी का वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। शुक्रवार की रात को रामदुलार निवासी अवलेशपुर कंदवा का सब्जी के दुकान का शटर आधा खुला था। जिसमें एक युवक दुकान में रखा हुवा मोबाइल, 300 रुपए, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन चोरी कर ले गया। पीड़ित ने मंडुआडीह थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। चोरी की घटना के दौरान पुलिस उधर गश्त कर रही थी और चोरी हो गयी। वायरल वीडियो की जांच डीसीपी अमित कुमार ने एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी को दी थी। वीडियो में घटना के दौरान पुलिस उधर से जाते दिख रही थी। उसके बाद डीसीपी अमित कुमार मंडुआडीह थाने के दारोगा वसीम खान, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल राजकुमार को शनिवार को जांच के बाद निलंबित कर दिया।

चुनावी रंजिश में चले लाठी डंडे

रायबरेली. गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बढ़इन मजरे मुरैठी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से किए गए हमले में करीब 15 लोग घायल हो गए। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का कारण माना गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद होने पर घटना हुई। इस घटना का वीडियो इंरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से 15 लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उक्त गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार शौच के लिए निकले तभी गांव के एक‌ युवक से रास्ते में चारपहिया वाहन खड़ा कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई तो इनके पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। पंचायत चुनाव को लेकर चल रही रंजिश के चलते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए, जिससे धर्मेंद्र को गम्भीर चोटें आईं।

तंत्र-मंत्र के चलते हत्या

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान की सिर काट कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला शख्स सिर काट कर अपने साथ लेकर चला गया। यह वारदात थाना मवई के सैमसी गांव की है। शुक्रवार की देर रात खाना खाकर बुजुर्ग किसान रामनाथ खेत की रखवाली करने गया था। सुबह उनका सिर कटा शव मिला। मृतक किसान रामनाथ के भाई रामकेवल व भतीजे रामबरन ने बताया कि गांव निवासी आरोपित दुखई कई दिन से कुल्हाड़ी लेकर खेत के आसपास घूम रहा था और गाली दे रहा था। मृतक के भतीजे रामकेवल ने पुलिस को बताया कि उसने चाचा को मना किया था कि वह खेत की रखवाली करने न जाए। वह खुद चला जाएगा, लेकिन चाचा नहीं माने। वहीं, परिवार वालों का आरोप है कि मृतक रामनाथ ने तंत्र मंत्र की विद्या से उसकी लड़की पर भूत प्रेत कर दिया था, जिसको लेकर दुखई रामनाथ से नाराज था। मौका मिलते ही दुखई ने रामनाथ को मौत के घाट उतार दिया। सीओ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गांव के ही दुखई पर हत्या का आरोप है।

ये भी पढ़ें: Quick Read: टीकाकरण के लिए नए सिरे से गाइडलाइन जारी, बिन पहचान पत्र भी होगा वैक्सीनेशन

ये भी पढ़ें: Quick Read: शव लेकर जा रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई, मौत