1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: नजदीक से निहार सकेंगे बाघ, भालू और हिरन, दुधवा में चलेगी दो रेल कार

दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटक बाघ, भालू और हिरन आदि को नजदीक से निहार सकेंगे। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मनोरम वन क्षेत्र का भी आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मैलानी से नानपारा के बीच छोटी लाइन पर पारदर्शी शीशे वाली वातानुकूलित एमजी टूरिस्ट दो रेल कार सहित दस कोच की स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Oct 2021, 4:09 PM IST

Quick Read: नजदीक से निहार सकेंगे बाघ, भालू और हिरन, दुधवा में चलेगी दो रेल कार

Quick Read: नजदीक से निहार सकेंगे बाघ, भालू और हिरन, दुधवा में चलेगी दो रेल कार

दुधवा में चलेगी दो रेल कार

गोरखपुर. दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटक बाघ, भालू और हिरन आदि को नजदीक से निहार सकेंगे। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मनोरम वन क्षेत्र का भी आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मैलानी से नानपारा के बीच छोटी लाइन पर पारदर्शी शीशे वाली वातानुकूलित एमजी टूरिस्ट दो रेल कार सहित दस कोच की स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन चलाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही स्पेशल ट्रेन के साथ पार्क फिर से गुलजार हो जाएगा। स्पेशल ट्रेन में दो रेलकार सहित एक पावरकार, पांच सामान्य कोच और दो एसएलआर सहित कुल दस कोच लगाए जाएंगे। वातानुकूलित रेल कार में सामान्य एसी कोच का किराया लगेगा। रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने से पहले लखनऊ की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने मैलानी जंक्शन से नानपारा स्टेशन के बीच रेलकार का ट्रायल निरीक्षण भी कर लिया है।

मां और बेटी की संदिग्ध अवस्था में मौत

गोंडा. देवरियाकला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मां व उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। देवरिया कला निवासी ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू तिवारी की पत्नी कौशल्या देवी (26) अपनी चार वर्षीय बेटी जाह्नवी व एक वर्षीय बेटी ज्ञानवी के साथ कमरे में सोई थी। शुक्रवार की सुबह वह तीनों नहीं उठीं। इस पर स्वजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि एक चारपाई पर कौशल्या का शव पड़ा था। इसी के बगल दूसरी चारपाई पर उसकी दो बेटियों का शव पड़ा था। महिला व दो बेटियों की मौत की खबर पाकर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में एसपी संतोष कुमार मिश्र, एएसपी शिवराज, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम के साथ ही कई थानों की पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि महिला व उसकी दो बेटियों की मौत हुई है। जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति सामने आएगी।

10 अक्टूबर को वाराणसी आएंगी प्रियंका गांधी

वाराणसी. उत्‍तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काशी से करेंगी। अब प्रियंका गांधी वाड्रा नौ अक्टूबर के बदले दस को काशी आएंगी। इस दौरे में वह बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार में दर्शन करके आशीष लेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दौरे में एक जनसभा भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि जगतपुर डिग्री कालेज के मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा करीब एक लाख लोगों को संबोधित करेंगी। प्रियंका दिल्ली से चलकर सुबह 11 बजे काशी पहुंचेंगी। उसके बाद वह सीधे बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार, बाबा काल भैरव दरबार, दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह एक बजे जगतपुर पहुंचेगी। वहां करीब डेढ़ बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्यार में फंसा कर ठगे 10 लाख

लखनऊ. लखनऊ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को छह लाख रुपये ब्याज मिलने का झांसा देकर उसके 10 लाख रुपये परिचित की कम्पनी में जमा करवा दिए। तय समय बीतने के बाद जब रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी व परिचित ने उससे छेड़छाड़ की। महानगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अवध विहार योजना के भागीरथी एन्क्लेव निवासी क्षितिज से उसकी दोस्ती थी। क्षितिज ने उसे शादी करने का झांसा दिया। फिर क्षितिज ने अपने दोस्त एजाज अहमद की कम्पनी में 10 लाख रुपये निवेश करा दिए। आश्वासन दिया कि उसे 10 लाख रुपये के 16 लाख रुपये मिलेंगे। कई महीने बीतने के बाद भी रुपये नहीं दिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। एडीसीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है। थाने पर आरोपियों ने लिखित आश्वासन दिया कि 25 सितंबर तक रुपये लौटा देंगे। 25 सितम्बर निकलने के बाद भी रुपये नहीं मिले तो पीड़िता ने एडीसीपी से फिर शिकायत की।

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से आग

प्रयागराज. प्रयागराज जंक्शन के दो स्थानों पर शुक्रवार को आग की घटनाएं हुईं। पहले जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में भी आग की घटना हुई। प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को करीब 11:45 बजे प्लेटफार्म संख्या चार और पांच पर लोगों की आवाजाही थी। इसी दौरान ऊपर गए बिजली के तारों में आग लग गई। चिंगारी के साथ आग की उठती लपटों को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच रेलवे कर्मचारी, जीआरपी और आरएएफ के सिपाही वहां पहुंचे और लोगों को एक तरफ किया। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया गया है।

बच्चों को मारने के बाद खुद फांसी पर झुली मां

कन्नौज. जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के खलगपुरवा गांव के रहने वाले गोविंद की 26 वर्षीय पत्नी विनीता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जबकि उसके दो महीने (औक) और तीन साल के बेटे (बउआ) का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ तिर्वा दीपक दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के ससुर रामसेवक ने कहा कि बेटा गोविंद, बहन को दवा दिलाने बुधवार को कानपुर गया था। वह सुबह खेत पर गया था। खेत पर जाने के बाद घटना की जानकारी हो सकी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश