2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: आम आदमी बनकर इलाज कराने पहुंचे डीएम, नहीं मिला ट्रीटमेंट

कानपुर में मंगलवार को सुबह आठ बजे डीएम विशाख जी अय्यर बड़ा चौराहा स्थित उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लाइन में लगकर ओपीडी के लिए अपना पर्चा बनवाया। अपनी आंखों के चेकअप के लिए वे नेत्र विभाग के बाहर बैठ गए। वहां तैनात डॉक्टर आरपी शाक्य और डॉ. एमएस लाल का 45 मिनट तक इंतजार किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 5 Oct 2021, 4:43 PM IST

Quick Read: आम आदमी बनकर इलाज कराने पहुंचे डीएम, नहीं मिला ट्रीटमेंट

Quick Read: आम आदमी बनकर इलाज कराने पहुंचे डीएम, नहीं मिला ट्रीटमेंट

आम आदमी बनकर इलाज कराने पहुंचे डीएम, निरीक्षण में दिखीं खामियां

कानपुर. कानपुर में मंगलवार को सुबह आठ बजे डीएम विशाख जी अय्यर बड़ा चौराहा स्थित उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लाइन में लगकर ओपीडी के लिए अपना पर्चा बनवाया। अपनी आंखों के चेकअप के लिए वे नेत्र विभाग के बाहर बैठ गए। वहां तैनात डॉक्टर आरपी शाक्य और डॉ. एमएस लाल का 45 मिनट तक इंतजार किया। लेकिन डॉक्टर समय से नहीं आए। डीएम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में एक भी व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। डीएम ने अस्पताल के स्टाफ से बातचीत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कई विभागों के बाहर मरीजों और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए काउंटर में चार की जगह सिर्फ दो ही संचालित मिले। डीएम ने साफ-सफाई और डॉक्टर के समय से ओपीडी में मौजूद न होने पर कड़े निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए।

कारोबारी के घर लाखों की चोरी

प्रयागराज. शहर में अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर इलाके में रहने वाले कारोबारी सुमित केसरवानी के घर को चोरों ने सोमवार चोरी हो गई। घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। कारोबारी के घर में ताला बंद था और वे परिवार के साथ बाहर गए हैं। चोरी की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद वापस लौट गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। कारोबारी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उसमें चोरों की सारी करतूत सामने आ गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में लग गई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक नवंबर से चलेगी प्रयागराज से पुणे की फ्लाइट

प्रयागराज. प्रयागराज से पुणे के बीच चलने वाली फ्लाइट का संचालन एक नवंबर से शनिवार छोड़कर सप्ताह में हर रोज होगा। निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। अभी पुणे फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का असर कुछ कम होने के बाद से पुणे जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जून महीने तक शनिवार छोड़कर हर रोज इस फ्लाइट का संचालन हो रहा था लेकिन, जुलाई एवं अगस्त में तकनीकी कारणों से इसके फेरे कम कर दिए गए। इस महीने भी यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन ही संचालित हो रही है। मगर, पुणे के लिए यात्रियों की आवाजाही अधिक होने के कारण इस फ्लाइट का संचालन एक नवंबर से फिर से छह दिन किया जाएगा। इंडिगो ने एक नवंबर से बुकिंग भी शुरू कर दी है।

गंगा में छोड़ी जाएंगी सवा लाख मछलियां

वाराणसी. वाराणसी में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आठ अक्टूबर को अस्सी घाट से सवा लाख मछलियां गंगा में छोड़ी जाएंगी। जिसके लिए राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद और मत्स्य विभाग की सहमति बन गई है। मत्स्य विभाग के उपनिदेशक एनएस रहमानी ने बताया कि गंगा में प्रदूषण को नियंत्रित करने और नदी का इको सिस्टम बरकरार रखने के लिए रिवर रैंचिंग के तहत प्रदेश के 12 जिलों में 15 लाख मछलियां छोड़ने की योजना है। इसमें वाराणसी मंडल के गाजीपुर और वाराणसी जिले में ढाई लाख मछलियों को आठ अक्टूबर को छोड़ा जाएगा। इसमें अस्सी घाट से सवा लाख (1.25) मछलियां छोड़ी जाएंगी। इसके लिए भारतीय मेजर कार्प की रोहू, कतला और नैन तीन प्रजाति की मछलियों के बच्चों को गाजीपुर के सैदपुर और बनारस के कृष्ण दत्त गांव की हैचरी में तैयार किया गया है, जिसकी लंबाई 80 मिली मीटर तक हो गई है।

ये भी पढ़ें: Quick Read: बहन की पत्नी को अगवा कर बनाया बंधक, जेसीबी की मदद से पुलिस ने छुड़ाया

ये भी पढ़ें: Quick Read: पत्नी गई मायके, आने में हुई देरी, पति ने लगाई फांसी

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश