2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: प्रयागराज से पहली बार चलेगी दक्षिण भारत ट्रेन

चार ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन की सफल बुकिंग के बाद अब आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) द्वारा पहली बारप्रयागराज से दक्षिण दर्शन नाम से विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 25 Oct 2021, 5:44 PM IST

Quick Read: प्रयागराज से पहली बार चलेगी दक्षिण भारत ट्रेन

Quick Read: प्रयागराज से पहली बार चलेगी दक्षिण भारत ट्रेन

प्रयागराज से पहली बार चलेगी दक्षिण भारत ट्रेन

प्रयागराज. चार ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन की सफल बुकिंग के बाद अब आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) द्वारा पहली बारप्रयागराज से दक्षिण दर्शन नाम से विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन 15 से 20 नवंबर के बीच किसी भी एक तिथि में प्रयागराज संगम से चलाई जाएगी। सप्ताह भर में ही आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन संचालन की तिथि घोषित कर दी जाएगी। 12 रात एवं 13 दिन के इस टूर पैकेज का प्रति यात्री किराया 12285 रुपये रहेगा। इस ट्रेन में तकरीबन 800 यात्री सफर कर सकेंगे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए
आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन आदि ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले सप्ताह प्रयागराज से पहली बार चार ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन चलाई गई।

सूबेदारगंज का नाम प्रयागराज कैंट करने का भेजा प्रस्ताव

प्रयागराज. सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट करने का प्रस्ताव फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने रेल मंत्रालय को भेजा है। रेलवे सलाहकार समित की बैठक में भी यह मुद्दा उठ चुका है। सांसद ने कहा कि पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी इस संबंध में विमर्श हो चुका था। उन्होंने सहमति भी जताई थी। अब वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष भी यह विषय सदन में रखा जाएगा। हालांकि पत्र के जरिए उनसे इस संबंध में मांग की जा चुकी है। जल्द ही रेलवे बोर्ड की बैठक होने वाली है, उसमें भी इस संबंध में प्रस्ताव स्वीकृत कराया जाएगा।

छेड़खानी के आरोप में लड़के को रस्सी से बांधकर पीटा

कन्नौज. मानसिक कमजोर किशोर पर छेड़खानी का आरोप लगा उसे रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीट दिया। क्षेत्र के ग्राम डुंडवा बुजुर्ग निवासी शहनूर खां का 16 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। रविवार दोपहर हाशिम पत्नी के साथ दवा लेने के लिए गए थे। इस दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को पकड़ लिया और छेड़खानी की। यह लड़की के भाई ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। पिता के साथ उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उसे बेहोशी की हालत में घर में बंद कर आरोपित भाग गए। पड़ोसियों ने पिटाई की बात बताई तो पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व चौकी प्रभारी सुरेशचंद्र पाल पहुंचे और किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

240 जवानों के हाथ में होगी मेट्रो की कमान

कानपुर. कानपुर मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा नोएडा मेट्रो स्टेशन परिसर में स्थित दृष्टि प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित 240 एसएसएफ (स्टेट सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों के हाथों होगी। सुरक्षित हाथों में मेट्रो को जल्द शुरू करने के लिए रविवार को 30 जवानों का पहला प्रशिक्षित बैच शहर पहुंच चुका है। छह दिनों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक करने के बाद जवानों को पीएसी (49वीं बटालियन गौतमबुद्ध नगर) की कमांडेंट आईपीएस कल्पना सक्सेना ने प्रमाणपत्र सौंपा। वहीं, दूसरा बैच भी प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। आईपीएस कल्पना सक्सेना ने कहा कि पीएसी कानपुर नगर (37 वीं वाहिनी श्याम नगर) से कुल 240 जवानों को मेट्रो की सुरक्षा के लिए चयनित किया गया था। इन जवानों को एसएसएफ में स्थानांतरित करने के साथ ही प्रशिक्षण के लिए पहले बैच को ट्रेनिंग सेंटर बुलाया गया। कुल 8 बैच तैयार किए गए हैं, जिन्हें क्रम से प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले बैच को 18 से 23 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया गया।

दौड़ लगा रही किशोरी से छेड़छाड़

कानपुर. बाइक सवार तीन युवकों ने रामलीला मैदान में दौड़ लगा रही किशोरी से अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर किशोरी के हाथ पर जलती सिगरेट दाग दी।कोतवाली छिबरामऊ 16 वर्षीय छिबरामऊ में एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। 23 अक्टूबर की सुबह छह बजे वह रोज की तरह विशुनगढ़ रोड पर रामलीला ग्राउंड में दौड़ लगा रही थी। उसी समय असालतनगर निवासी एक युवक अपने मामा के लड़के व एक अन्य मित्र के साथ वहां पहुंचा और अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और जलती हुई सिगरेट हाथ पर दाग दी। इससे पीड़िता के हाथ पर निशान पड़ गए। उसका अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर वहां मौजूद बुजुर्ग साधु ने युवकों को ललकारा। इस पर आरोपित तेजाब डालने की धमकी देते हुए भाग गए।

ये भी पढ़ें: Quick Read: इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, राशन न मिलने पर लाइसेंस होगा निरस्त

ये भी पढ़ें: Quick Read: एक नवंबर से कानपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश