1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: दो नवंबर से पूर्वांचल के लिए चलेंगी तीन हजार बसें

परिवहन निगम दिवाली से छठ पूजा तक स्पेशल साधारण व एसी बसें चलाएगा। 10 दिनों तक चलने वाली इन विशेष बसों की शुरुआत दो नवंबर से होगी। दिल्ली से पूर्वांचल के लिए 3000 विशेष बसों का संचालन होगा।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 29 Oct 2021, 4:30 PM IST

Quick Read: दो नवंबर से पूर्वांचल के लिए चलेंगी तीन हजार बसें

Quick Read: दो नवंबर से पूर्वांचल के लिए चलेंगी तीन हजार बसें

दो नवंबर से पूर्वांचल के लिए चलेंगी तीन हजार बसें

लखनऊ. परिवहन निगम दिवाली से छठ पूजा तक स्पेशल साधारण व एसी बसें चलाएगा। 10 दिनों तक चलने वाली इन विशेष बसों की शुरुआत दो नवंबर से होगी। दिल्ली से पूर्वांचल के लिए 3000 विशेष बसों का संचालन होगा। ये बसें वाया लखनऊ और कानपुर होते हुए पूर्वांचल के जिलों को जाएंगी। इन बसों के बेहतर संचालन के लिए प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा ने सभी क्षेत्रीय व सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं। 11 नवंबर तक चलने वाली इन बसों के लिए चालकों-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि पर्याप्त यात्री होने पर इन्हें गंतव्य के लिए सीधे चलाया जाए। रूट पर सवारी होने पर उन्हें भी बैठाएं। ऐसा न करने वाले चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई होगी। बस स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता और सूचना प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।

ट्रक की टक्कर से यात्री घायल

वाराणसी. जिले में शुक्रवार को सुबह करीब 8:30 बजे नव उद्घाटित रिंग रोड फेज दो की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चौराहे पर बाबतपुर की ओर जा रही बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बाईं ओर करवट हो गई। दूसरी तरफ खम्भा न होता और बस पलट जाती। ऐसे में बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। आसपास के लोगों नें बस में बैठी घायल दो दर्जन सवारियों को तुरन्त विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में भेजा। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य मूलचन्द यादव के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रिंगरोड से आते समय फोरलेन का चौराहा पता ही नहीं चलता और ट्रक तेज रफ्तार से चले आते हैं। 10 बजे के बाद चौराहे पर ड्यूटी करने आये पुलिसकर्मी मैजिक वालों से वसूली करते हैं और गप्पे मारते हैं।

दावत के लिए गए युवक का पंखे से लटका मिला शव

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के भैरोपुर स्थित वीर बहादुरपुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में शुक्रवार की सुबह दुर्गेश (20) का पंखे से तार के सहारे लटका शव मिला। उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। दोस्तों ने पुलिस को खुदकुशी की सूचना दी थी। सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। गीता प्रेस के पास रहने वाला दुर्गेश मियां बाजार निवासी केएस मिश्रा के मकान में दोस्तों संग दावत खाने के लिए गुरुवार की रात गया था। वहां पर मटन आदि बना था और सभी दोस्तों ने साथ में खाया, पिया भी है। वहीं अचानक शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई कि दुर्गेश ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू किया तो पता चला है कि वहां पर तीन से चार लोग रात में दावत किए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले को हत्या मानकर छानबीन शुरू कर दी।

दिवाली पर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ. दिवाली पर दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए रेलवे चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेनें 30 व 31 अक्टूबर को चलेंगी। यह ट्रेन लखनऊ होकर बिहार की ओ जाएंगी। ट्रेन नंबर 01698 दिल्ली -भागलपुर पूजा स्पेशल 30 अक्टूबर को दिल्ली से शाम छह बजे चलकर सुबह चार बजे लखनऊ होते हुए भागलपुर रवाना हो जाएगी। इसी तरह वापसी में 01697 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल 31 अक्टूबर को भागलपुर से रात 10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे लखनऊ हाेते हुए रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 09642 आनंद विहार -दरभंगा स्पेशल 30 अक्टूबर को आनंद विहार रात 12:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे लखनऊ होते हुए रात 09:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन 09644 आनंद विहार-कटिहार स्पेशल 31 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 5:10 बजे चलकर रात 3:10 बजे लखनऊ हाेते हुए रात आठ बजे कटिहार पहुंचेगी।

शराब पार्टी के दौरान भिड़े, पीट-पीटकर हत्या

महोबा. चरखारी कोतवाली क्षेत्र के अकठौहां गांव में गुरुवार की रात करीब 10 बजे विपतपाल के घर पर शराब और मुर्गा पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने चचेरे भाइयों को लाठी डंडों से पीट-पीट जख्मी कर दिया। आरोपित विपतपाल के घर पर मुर्गा और शराब की पार्टी चल रही थी। वहां मौजूद सुरेंद्र अहिरवार, जग्गा अहिरवार, ब्रज किशोर यह लोग पार्टी में शामिल थे। तभी 45 वर्षीय वीरेंद्र राजपूत भी वहीं पहुंच गया। आरोप है कि उससे भी पार्टी में शामिल होने को कहा गया लेकिन विपतपाल ने इसका विरोध किया। कहासुनी बढ़ गई और उन लोगों ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर वीरेंद्र का चचेरा भाई रामजीवन वहां पहुंच गया। उसने बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी उन लोगों ने पीटना प्रारंभ कर दिया। बाद में मारा समझ कर आरोपित दोनों को घर से करीब सौ मीटर दूर अर्जुन को नहर के नाला के किनारे फेंक कर फरार हो गए।

बिकरू कांड में 30 गैंगस्टर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

कानपुर. बिकरू कांड में गैंगस्टर के आरोपित 30 लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम रवि यादव की अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले में जिला जेल से लाकर 29 आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।बिल्हौर थाना प्रभारी अनूप कुमार निगम ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने आरोपपत्र में अपराध कर संपत्ति कमाने व गिरोह बनाकर अपराध करने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपित जय बाजपेयी, हीरू, बीरू, धीरू, श्यामू, रामू बाजपेयी, राम सिंह, शिवम दलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डन उर्फ अरविंद त्रिवेदी सहित 29 आरोपितों को जिला जेल से न्यायालय में पेश किया गया। वहीं विकास दुबे के नौकर दयाशंकर के कानपुर जेल से आने में असमर्थ होने के कारण उसे 29 अक्टूबर को तलब किया गया। न्यायालय में 30 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें: Quick Read: कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के तीन लाख मुकदमे लिए जाएंगे वापस

ये भी पढ़ें: Quick Read: शरद त्रिपाठी के नाम से जाना जाएगा हरनही-सोरबरसा मार्ग

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश