1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: चकेरी एयरपोर्ट तक जाना होगा आसान, रिंग रोड तक बनेगी सड़क

चकेरी एयरपोर्ट को कानपुर- प्रयागराज हाईवे से रूमा के पास जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क बनाने का कार्य दिसंबर तक शुरू होगा। 53 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस सड़क के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 31 Oct 2021, 4:38 PM IST

Quick Read: चकेरी एयरपोर्ट तक जाना होगा आसान, रिंग रोड तक बनेगी सड़क

Quick Read: चकेरी एयरपोर्ट तक जाना होगा आसान, रिंग रोड तक बनेगी सड़क

चकेरी एयरपोर्ट तक जाना होगा आसान, रिंग रोड तक बनेगी सड़क

कानपुर. चकेरी एयरपोर्ट को कानपुर- प्रयागराज हाईवे से रूमा के पास जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क बनाने का कार्य दिसंबर तक शुरू होगा। 53 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस सड़क के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। साथ ही अब एयरपोर्ट से प्रस्तावित रिंग रोड तक एक सड़क बनाने की योजना है। इसका सर्वे भी जल्द ही लोक निर्माण विभाग करेगा। हालांकि सड़क तब बनेगी जब रूमा से कानपुर- लखनऊ हाईवे पर उन्नाव में स्थित आटा तक रिंग रोड का काम शुरू होगा। यह प्रोजेक्ट बनाकर इसकी मंजूरी शासन से ले ली जाएगी। चकेरी एयरपोर्ट का विस्तार होने से यहां से कई शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधा शुरू होने वाली है। फ्लाइटों की संख्या बढ़ेगी तो एयरपोर्ट तक आना जाना आसान नहीं होगा। इसीलिए रूमा के पास से एयरपोर्ट तक जाने वाली सड़क अभी सिंगल लेन है।

गोरखपुर से चलेगी चार जोड़ी स्पेशल पूजा ट्रेनें

गोरखपुर. दीपावली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के रूट पर कुछ और पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। जिसमें चार जोड़ी गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 01692/01691 नंबर की ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस के बीच एक नवंबर को व 09642/09641 नंबर की ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस के बीच दो नवंबर को एक-एक फेरा में चलाई जाएगी। सभी कोच आरक्षित होंगे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा।

युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

अमेठी. रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दरअसल, भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत के बाद उसका शव घर पहुंचा। परिवारजन शव को लेकर अमेठी सुलतानपुर मार्ग पर आने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। पुलिस से परिवारजनों की झड़प हुई। झड़प के बाद भी पुलिस ने शव को उठाने नहीं दिया। इसके बाद परिवारजन शव को घर पर छोड़कर अमेठी सुलतानपुर मुख्य मार्ग पर आकर बैठ गये। इसी बीच सैकड़ों ग्रामीण भी गये और मार्ग जाम कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों में कई बार हुई झड़प, देर शाम खुला रास्ता।

रस्सी तोड़ भागी भैंस तालाब में डूबी

बहराइच. खूंटे से बंधी भैंस पर सांड़ ने रविवार को भोर में हमला कर दिया। खूंटे की रस्सी तोड़ भागी भैंस तालाब में डूबकर मर गई। भैंस की अनुमानित कीमत 50 हजार बताई गई है। खैरीघाट थाने के पिपरिया के मजरे टेपरा निवासी शिव नाथ पुत्र फौजदार की भैंस घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। रविवार भोर में लगभग पांच बजे सांड़ ने भैंस पर हमला कर दिया । जिस पर भैंस खूंटे की रस्सी तोड़ कर गांव के उत्तर की तरफ भागी। जिससे उसकी डूब गई। जब तक लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक भैंस मर चुकी थी।

आनंद गिरि सहित तीन की न्यायिक हिरासत बढ़ी

प्रयागराज. जिला न्यायालय ने बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद आनंद गिरि, आद्या प्रसाद व उनके बेटे संदीप तिवारी की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि 12 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। यह आदेश सीजेएम हरेंद्रनाथ ने सीबीआई के विवेचक आरए शुक्ला की अर्जी पर अभियोजन अधिकारी अतुल्य कुमार द्विवेदी एवं प्रदीप कुमार एवं आरोपितों के अधिवक्ता सुनील पांडेय विनीत विक्रम सिंह के तर्कों को सुनकर दिया। अदालत को दी गई अर्जी में सीबीआई ने कहा है कि मामले की विवेचना अभी प्रारंभिक स्तर पर ही है l विवेचना अभी पूरी नहीं हो सकी है l इसलिए आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि बढाई जाए। सीबीआई द्वारा अब तक की गई विवेचना केस डायरी सीजेएम के समक्ष प्रस्तुत किया।

पत्नी की लोहे की रॉड से मिलकर हत्या

प्रयागराज. दारागंज के कच्ची सड़क मोहल्ले में रहने वाली रश्मि यादव (45) को पति बालश्याम यादव ने लोहे की रॉड से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह हुए झगड़े के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। कच्ची सड़क मोहल्ले में रहने वाला बालश्याम दो मंजिला मकान के निचले तल पर आटा चक्की चलाता था। करीब 22 साल पहले उसकी शादी सोरांव की रहने वाली रश्मि से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे भी हुए, जिनमें दो बेटियां इंटर पास कर चुकी हैं, जबकि एक छोटा बेटा है। शादी के कुछ सालों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद उनके रिश्ते बिगड़ गए। उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे। शनिवार सुबह 6.30 बजे के करीब भी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान तैश में आकर बालश्याम ने रश्मि पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:Quick Read: दो नवंबर से पूर्वांचल के लिए चलेंगी तीन हजार बसें

ये भी पढ़ें:Quick Read: कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के तीन लाख मुकदमे लिए जाएंगे वापस

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश