1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: चुनाव आयोग ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को किया निलंबित

बाराबंकी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को चुनाव आयोग ने टेंडर घोटाले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन के बाद जांच उन्नाव के अपर जिला कलेक्टर को सौंपी गई है।उच्च अधिकारियों से वित्तीय अनियमितता, लापरवाही, टेंडर की अनुमति न मिलने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Nov 2021, 3:35 PM IST

Quick Read: बाराबंकी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निलंबित

Quick Read: बाराबंकी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निलंबित

बाराबंकी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निलंबित

बाराबंकी. बाराबंकी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को चुनाव आयोग ने टेंडर घोटाले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद जांच उन्नाव के अपर जिला कलेक्टर को सौंपी गई है।उच्च अधिकारियों से वित्तीय अनियमितता, लापरवाही, टेंडर की अनुमति न मिलने जैसे आरोप लगाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव पिछले 11 वर्षों से बाराबंकी में कार्यरत हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक विधानसभा चुनाव में सिर्फ वोटर रिवीजन का आदेश दिया है, लेकिन श्रीधर यादव ने चुनाव से जुड़े सभी बिना जिला निर्वाचन अधिकारी के खातों का टेंडर निकाल दिया। टेंडर ऑफलाइन निकाले गए जबकि खरीदारी ई-टेंडर व जेम पोर्टल से की जानी थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

लखनऊ से 10 शहरों के बीच नॉन स्टॉप बसें

लखनऊ. दीपावली पर लोगों को बसों घर पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा को देखते हुए दो से 11 नवंबर तक अतिरिक्त बसों की सेवाएं चलेंगी। साधारण और एसी जनरथ व 17 हाई एंड लग्जरी बसों के साथ 262 बसों को लगाया गया है। सभी बसें लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग व चारबाग बस अड्डे से 10 शहरों के बीच नाॅन स्टाप बस सेवा के रूप में चलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार, लखनऊ से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार और वाराणसी, प्रयागराज क्षेत्र के लिए बस अड्डे से हर घंटे बसें मिलेंगी। इन बसों में सीटों की बुकिंग आनलाइन अथवा बस अड्डे के टिकट काउंटर से करा सकते हैं।

अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, दो की मौत

रायबरेली. आधी रात को लखनऊ से रायबरेली पहुंची कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। इस भीषण हादसे में कार सवार समेत लखनऊ के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की रात लगभग 12 बजे कबरई से गिट्टी लादकर अयोध्या जा रहा ट्रेलर लालगंज-बछरांवा मुख्य मार्ग पर तहसील के सामने अचानक खराब हो गया। चालक जयकरन और खलासी योगेंद्र नीचे उतरकर पहियों के आगे-पीछे ईंट लगा रहे थे, तभी लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ट्रेलर में भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोजगार के लिए छात्रों का आंदोलन

प्रयागराज. प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरवाने के लिए आंदोलनरत प्रतियोगी छात्र सड़क पर उतरे। लंबित भर्तियों को चुनाव के पहले पूरा कराने के लिए युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर के पास 61 दिनों से रोजगार को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने पदयात्रा निकाली। छात्रों ने कहा कि प्रदेश में रोजगार का संकट बढ़ता जा रहा है। उच्च शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है, लेकिन सरकार भर्ती नहीं करवा रही है। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत तीन लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। यही हाल माध्यमिक व उच्च शिक्षा के कॉलेजों में है। चेतावनी देते हुए कहा कि 10 नवंबर तक प्राथमिक शिक्षक, एलटी, टीजीटी-पीजीटी, तकनीकी संवर्ग, पुलिस व स्वास्थ्य जैसे विभागों में खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी न किया गया तो विरोध तेज किया जाएगा।

चाचा ने सगी भतीजी से किया दुष्कर्म

वाराणसी. शिवपुर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने सगे चाचा पर दुष्कर्म और जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित भतीजी का आरोप है कि जब वह नहाने जाती है तो आंगन में उसके सामने चाचा अश्लील हरकतें करने लगता है। रोज नहाने का वीडियो भी चोरी छिपे बना लेता और ब्लैकमेल करता था। आरोपी चाचा अधिवक्ता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की गैर-हाजिरी में 29 अक्टूबर की भोर 4 बजे चाचा चुपके से मेरे कमरे में आ गए। जबरन उसने रेप किया। लड़की ने बताया कि जब उसने चीखा-चिल्लाया तो उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आई दादी की भी पिटाई कर दी। पीड़िता की गुहार पर शिवपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Quick Read: चकेरी एयरपोर्ट तक जाना होगा आसान, रिंग रोड तक बनेगी सड़क

ये भी पढ़ें: Quick Read: दो नवंबर से पूर्वांचल के लिए चलेंगी तीन हजार बसें

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश