1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: स्टीकर से पहचाने जाएंगे वैक्सीनेशन करा चुके परिवार

कोरोना वैक्सीन के जागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिया ने लखनऊ सरोजनीनगर के नटकुर गांव का निरीक्षण किया। कोविड टीकाकरण क्लस्टर मॉडल-2 के तहत प्रदेश में बीते नौ नवंबर से शुरू हुए इस घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री ने गांव का भ्रमण किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 13 Nov 2021, 2:23 PM IST

स्टीकर से पहचाने जाएंगे वैक्सीनेशन करा चुके परिवार

स्टीकर से पहचाने जाएंगे वैक्सीनेशन करा चुके परिवार

स्टीकर से पहचाने जाएंगे वैक्सीनेशन करा चुके परिवार

लखनऊ. कोरोना वैक्सीन के जागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिया ने लखनऊ सरोजनीनगर के नटकुर गांव का निरीक्षण किया। कोविड टीकाकरण क्लस्टर मॉडल-2 के तहत प्रदेश में बीते नौ नवंबर से शुरू हुए इस घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री ने गांव का भ्रमण किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब जो परिवार कोविड टीका से पूर्ण प्रतिरक्षित हो गए हैं, उनके घर के बाहर एक स्टीकर लगाया जाएगा। स्टीकर पर लिखा जाएगा कि यह परिवार कोरोना की दोनों डोज लगवा चुके हैं।

पूर्व विधायक के बेटे ने धोखे से रचाई शादी, केस

वाराणसी. गाजीपुर के सैदपुर से समाजवादी पार्टी से विधायक रहे राजित प्रसाद यादव के बेटे भरत भूषण यादव के खिलाफ लंका थाने में उनकी पत्नी ने उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता आरती यादव का आरोप है कि जौनपुर में साल 2013 में एक नेटवर्किंग मीटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी का निधन हो गया है। साल 2016 में उसने शादी की। 15-20 दिन ससुराल में रहने के बाद किराए पर रहने लगी। कुछ दिन बाद पता चला कि उसकी पहली पत्नी जीवित है। उसे लेकर बात की तो पति ने बताया कि मामला कोर्ट में है। जिलाधिकारी के यहां दूसरी शादी के लिए आवेदन किया था। साल 2019 में पति ने उसके साथ मारपीट की। लंका थाने में शिकायत करने पर वहां माफी मांगा और इस तरह की हरकत न करने की बात कही। बावजूद उसकी कारगुजारी जारी रही।

दो दिन बाद नाले में मिली नाबालिग की लाश

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा में एक 15 साल की लड़की बुधवार को नमकीन लेने घर से निकली लेकिन घर नहीं लौटी। घरवालों ने खोज शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को लड़की की लाश मिली। लड़की के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कोई एक्शन लिया होता तो उनकी बच्ची को बचाया जा सकता था। एसएसपी जय प्रकाश सिंह के ने कहा कि 10 तारीख बुधवार के दिन लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बाद शुक्रवार को लड़की का शव नाले में पड़ा मिला। शव के गले में नायलॉन की रस्सी बंधी हुई मिली, इसकी जांच की जा रही है पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। वहीं, मृतक के पिता का आरोप है कि जब से बेटी का अपहरण हुआ तब से अज्ञात नंबर से कॉल आ रही थी।

पति की हत्या में पत्नी, प्रेमी और दोस्त को उम्रकैद

कन्नौज. सदर कोतवाली के गांव वाहपुर में रहने वाले 36 वर्षीय श्यामजी की पत्नी पूनम का धर्मवीर कटियार (निवासी भैंसऊ, शिवराजपुर, कानपुर नगर) से प्रेम-प्रसंग था, जिसका श्यामजी ने विरोध किया। इस पर पूनम ने प्रेमी धर्मवीर और उसके दोस्त नितिन कुमार (निवासी टीचर्स कालोनी, घाटमपुर, कानपुर देहात) के साथ मिलकर 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) 2015 को श्यामजी को कमरे में बंद कर पीटा और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। श्यामजी की बहन प्रीती कटियार ने अपनी भाभी पूनम देवी, उसके प्रेमी धर्मवीर और दोस्त नितिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को फास्ट ट्रैक प्रथम के जज मुकेश कुमार द्वितीय ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता यतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट ने तीनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

रेल दुर्घटनाओं को रोकेगी फॉग सेफ डिवाइस

गोरखपुर. सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फॉग डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने के साथ ही ट्रेन भी अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। जीपीएस पर आधारित यह डिवाइस कोहरा में आडियो और वीडियो दोनों माध्यमों से लोको पायलटों को सतर्क करती है। पूर्वोत्तर रेलवे में लोको पायलटों को अलर्ट करने के लिए ट्रेनों के इंजन में फॉग सेफ डिवाइस लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान में गोरखपुर-लखनऊ और गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर चलने वाली ट्रेनों में डिवाइस लगने लगी है। गोरखपुर-छपरा और गोरखपुर-वाराणसी रूट की ट्रेनों में लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 15 नवंबर से पूर्वोत्तर रेलवे में चलने वाली 188 जोड़ी एक्सप्रेस, 67 जोड़ी पैसेंजर गाड़ी और माल गाड़ियों सहित 300 जोड़ी ट्रेनों के इंजनों में यह डिवाइस लगाना अनिवार्य हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:Quick Read: नए साल में 18 लाख बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

ये भी पढ़ें:Quick Read: 'बेवफा' शब्द पर नाराज महिला ने दी सजा

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश