
Quick Read: कांग्रेस नेत्री को मिली जान से मारने की धमकी
कांग्रेस नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी
वाराणसी. वाराणसी में कांग्रेस नेत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद नेत्री ने थाने में तहरीर देकर जान-माल का सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, भेलपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता इलाके की न्यू कॉलोनी निवासी कांग्रेस पार्टी की नेत्री प्रवक्ता रोशनी कुशल जायसवाल को किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। भेलुपुर पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। रोशनी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर अपने आप को बीजेपी का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि अगर तुम बीजेपी के बारे में गलत बोलोगी तो जान से मारी जाओगी। रोशनी ने बताया कि फोन करने वाले ने आपराधिक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
19 नवंबर दिनों तक रहेगी महोत्सव की धूम
वाराणसी. काशी में 19 नवंबर तक महोत्सव की धूम रहेगी। कला, संस्कृति, साहित्य और इतिहास पर चर्चा के साथ ही गीत-संगीत के आयोजन होंगे। 17 से 19 नवंबर तक गंगा महोत्सव का आयोजन गंगा किनारे राजघाट के मुक्ताकाशीय मंच पर होगा। तीनों दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आसमान से काशी को देखने के लिए 17 से 19 नवंबर तक हॉट एयर बैलून शो आयोजित किया जाएगा। अधिकतम 1 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकने वाले इन बैलून में एक बार में 30 लोग उड़ान भर सकेंगे। पर्यटन विभाग ने इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपए का टिकट रखा है।
20 नवंबर को ललितपुर आएंगे अखिलेश यादव
ललितपुर. आगामी 20 तारीख को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ललितपुर आकर जनसभा व विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। जनपद आगमन के बाद वह सर्वप्रथम गिन्नौट बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वीर में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श करके जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम सुंदर यादव व पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह जनपद आकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Quick Read: 21 नवंबर तक रात में टिकट बुकिंग बंद
Published on:
16 Nov 2021, 5:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.