
कोर्ट ने दिए सीएए हिंसा के आरोपियों के पोस्टर हटाने के आदेश, तो योगी सरकार ने हर्जाना वसूलने के लिए ये अध्यादेश कर दिया पास
लखनऊ. योगी सरकार ने सीएए विरोध में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से भरपाई के लिए अध्यादेश लाने का किया फैसला. उत्तर प्रदेश रिकवरी ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश, 2020 के ड्रॉफ्ट को दी मंजूरी. राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान संपत्तियों को क्षति पहुंचाने वाले लोगों से नुकसान की भरपाई के लिए लगाये गए उनके फोटो और पतायुक्त होर्डिंग व पोस्टर को हटाने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट गई योगी सरकार ने यह अहम फैसला किया है.
अलीगढ़. सीएए हिंसा मे घायल तारीक की मौत. प्रदर्शन में गोली लगने से हुआ था घायल. अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में ली आखिरी सांस
अयोध्या. रामलला के नए भवन से लेकर दर्शन मार्ग का भूमि शुद्धिकरण पूजन और नवरात्र में कलश स्थापना को लेकर ट्रस्ट ने शुरू की प्रख्यात वैदिक विद्वानों को बुलाने की तैयारी.20 मार्च से ही अनुष्ठानों का श्रीगणेश होगा।
अयोध्या. रामनवमी पर राममंदिर की खुशी में उत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर. 24 व 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजन में होंगे शामिल. देश के तमाम हिस्सों से आए 200 साधु संतभी करेंगे पूजा.
अयोध्या. बाबरी विध्वंस मामले में 24 मार्च को दर्ज होंगे आरोपियों के नाम. सीआरपीसी की धारा 313 के तहत आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए 24 मार्च की तारीख तय. आरोपियों को अदालत बताएगी कि उनके खिलाफ अभियोजन ने क्या गवाह और सबूत पेश किए हैं और उन पर आरोपियों का पक्ष पूछेगी.
कौशांबी. होली पर शराब और ठंडई पीने से दर्जनों बीमार. दो दिन बाद भी नहीं मिला आराम. हालत खराब होने पर सभी को अस्पताल में किया भर्ती.
Published on:
14 Mar 2020, 9:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.