26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवम्बर में ही टूट गया ठंड का रिकार्ड, पारा पहुंचा 10 डिग्री के नीचे

- प्रदेश में सबसे ठंडा रहा मुज्जफरनगर - मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में पड़ेगी हाड़ कांपने वाली ठंड - तेजी से तापमान गिरेगा जिसके चलते बढ़ेगी ठिठुरन - सुबह छाया रहेगा कोहरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 23 Nov 2020, 9:56 AM IST

नवम्बर में ही टूट गया ठंड का रिकार्ड, पारा पहुंचा 10 डिग्री के नीचे

नवम्बर में ही टूट गया ठंड का रिकार्ड, पारा पहुंचा 10 डिग्री के नीचे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है। गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों में रविवार को मौसम सर्द रहा। हालांकि, रात में तापमान में खास फर्क नहीं पड़ा। वहीं मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। मुजफ्फरनगर के उत्तराखंड से सटा होने के कारण यहां ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ेगी। तेजी से तापमान गिरेगा जिसके चलते ठिठुरन बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। मैदानी इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे भी कम तापमान होने पर शीत लहर का असर बढ़ेगा। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी और दिन व रात के तापमान में गिरावट के बजाए बढ़ोत्तरी होगी। सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की धुंध भी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री जख्मी, आधा दर्जन की हालतनाजुक

ये भी पढ़ें: UP Top Ten News: मां की बीमारी को ठीक करने के लिए तांत्रिक ने दी बड़ी बेटी की बलि चढ़ाने की राय, परिजन ने किया ये काम

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग