यूपी में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में 22 मई से लेकर 26 मई तक मथुरा, अलीगढ़, आगरा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी और ललितपुर में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।