
Uttarakhand Nikay Chunav Results 2025
Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Live: प्रदेशभर में विभिन्न निकायों के लिए कुल 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मेयर पद पर 72, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 445 जबकि पार्षद और सदस्य के पदों पर 4888 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। प्रदेशभर में निकाय चुनाव मतदाता सूची में कुल 30.29 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज किशनपुर में मतदान किया। वह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। इसके बाद उन्होंने और उनके पति, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील भी की।
हरिद्वार के वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस समर्थकों ने नगर विधायक पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही थी और फर्जी वोट डलवाने की कोशिश हो रही थी। हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह माहौल को शांत कराया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति पर नियंत्रण स्थापित किया।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ज्योति स्पेशल स्कूल में मतदान किया। वह अपनी बुजुर्ग माता धर्मो देवी, बेटे पीयूष और पुत्रवधू अर्श के साथ वोट डालने पहुंचे।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। राज्य के सौ नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बूथों की संख्या 3394 है। यहाँ पढ़ें पूरी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी के वार्ड नंबर 11 के बूथ संख्या 77 स्थित गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में मतदान किया।
हरिद्वार में आज मतदान के दौरान हजारों लोग उस वक्त परेशान हो गए जब उनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिले। नाम कटने को लेकर कई मतदान केंद्रों पर हंगामा हुआ। लोगों का कहना है कि उनके नाम, जो राज्य गठन से पहले से मतदान कर रहे थे, भी सूची से हटा दिए गए हैं। हर बूथ पर सैकड़ों मतदाता इस समस्या से जूझते नजर आए।
देहरादून के जौलीग्रांट में निकाय चुनाव के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक प्रत्याशी का बैनर उतारते समय एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हरिद्वार में बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शिवालिक नगर निवासी 102 वर्षीय माधव सिंह भोरा ने वोट डालकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
उत्तराखंड में जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है, मतदाताओं में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। सुबह 10 बजे तक लगभग 12 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने अपने परिवार के साथ उत्तराखंड नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाला।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है।राज्य के सौ नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार देर रात तक मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यहाँ पढ़ें पूरी खबर
भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने उत्तराखंड नगर निगम चुनाव के लिए मतदान किया।
वीडियो केन्द्रीय विद्यालय, वार्ड क्रमांक 67 से है।
देहरादून (उत्तराखंड): भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से यही कहूंगा कि वो अपना मतदान अवश्य करें क्योंकि ये लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें अपना पक्ष जरूर रखें।
Updated on:
23 Jan 2025 02:37 pm
Published on:
23 Jan 2025 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
