लखनऊ। भाजपा नेता लालजी टंडन की किताब अनकहा लखनऊ के विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि इतिहास मात्र एक दस्तावेज नहीं अपितु मानवता की विशेषताओं के उत्थान और अवसान का लेखा जोखा होता है। लोक इतिहास, इतिहास लेखन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है लालजी टण्डन की पुस्तक। यह शहर सांस्कृतिक परम्पराओं का एक शानदार उदाहरण है। ऐसा लालजी टण्डन जी ने अपनी पुस्तक में भी लोखा है।
उन्होंने कहा कि टंडन ने बिना कहे सब कुछ कह दिया है। समझने वाले समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ इतिहासकारों ने लखनऊ के इतिहास को मात्र नवाबी दौर से जोड़कर प्रस्तुत किया है। जबकि यहां का इतिहास और विरासत इससे आगे, बहुत आगे तक समृद्ध है। यहां का लोक इतिहास केवल नवाबी दौर पर आधारित नहीं है। नायडू ने कहा कि देश में कुछ बुराइयां बीच में उत्पन्न हुयी हैं, उन्हें बीच में ही समाप्त करना होगा।