लखनऊ. Vigilance notice to Naseemuddin Siddiqui and Babu Singh Kushwaha. बसपा शासनकाल में हुए 4200 करोड़ रुपये के स्मारक घोटाले में बसपा सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा को विजिलेंस की टीम ने नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया है। इस महीने के तीसरे हफ्ते में दोनों से पूछताछ की जाएगी, जिसके लिए जांच एजेंसी अपने सवाल तैयार कर रही है। बता दें कि बसपा दोनों नेताओं को पहले ही पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। वर्तमान में बाबू सिंह किसी पार्टी में नहीं हैं। जबकि सिद्दीकी कांग्रेस में मीडिया प्रभारी हैं।