
लखनऊ. छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई हो रही है। राजधानी लखनऊ में बीते एक वर्ष में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले जो अपराधियों को सजा-ए-मौत(फांसी) की सजा दी गई है। इसके बावजूद भी बच्चियों के साथ होने वाले अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनों से राजधानी शर्मसार है। सहआदतगंज में दस माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। वही राजधानी लखनऊ के सहादतगंज थाने के अंतर्गत ही एक चूड़ी कारीगर ने 6 साल की एक बच्ची के साथ जबरदस्ती की।
दोनों दुष्कर्म के मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सहादतगंज बृजेश कुमार यादव के अनुसार पटना का रहने वाला एक परिवार सहादतगंज के एक मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता है। वह चूड़ी का कारोबार करता है रविवार रात परिवार 10 माह की बच्ची की मां खाना बना रही थी इसी बीच बच्चे की रोने की आवाज आई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की रोने की आवाज पर मोहल्ले में रहने वाला शनी मौके पर पहुंचा और बच्ची को चुप कराने के बहाने घर के बाहर ले गया। थोड़ी देर बाद जब बच्चे की मां बच्चे को लेने के लिए बाहर गई तो देखा कि बच्ची लगातार हो रही है। बच्ची को गोद में लिया तो उसके खून बह रहा था। यह देखकर सनी वहां से भाग गया जिसके बाद बच्ची की मां ने शोर मचाया और मोहल्ले वालों ने सनी की पकड़कर पिटाई कर दी।
Published on:
16 Nov 2021, 9:31 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.