Viral Video of Gyanvapi Shivling: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के तीसरे दिन हिन्दू पक्ष ने दावा किया है कि मस्जित परिसर में शिवलिंग मिला है जो 12 फिट लंबा व लगभग चार फिट चौड़ा है। दावा किया जा रहा है कि यह शिवलिंग मस्जित में वजू करने के स्थान पर है। हालांकि, हिन्दू पक्ष के इस दावें को मुस्लिम पक्ष नहीं मान रहा है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये वजू के स्थान पल लगा हुआ फौहारा है। जिले हिन्दू पक्ष की ओर से शिवलिंग बताया जा रहा है। अब मामला कोर्ट में है आज सर्वे रिपोर्ट को को जिला कोर्ट में पेश करना था लेकिन रिपोर्ट के पेश होने पर संशय बना हुआ है। एडवोकेट कमिश्नर कोर्ट से रिपोर्ट पेश करने के लिए आज कुछ समय मांग सकते हैं।