1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेक तिवारी हत्याकांड: राज बब्बर ने सीएम योगी, पीएम मोदी, गृहमंत्री पर दिया बड़ा बयान

एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या ने अब सियासी रूप भी ले लिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Sep 29, 2018

RajBabbar

RajBabbar

लखनऊ. एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या ने अब सियासी रूप भी ले लिया है। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह मामला तेजी से ट्रेंड करने लगा है तो वहीं सपा से लेकर कांग्रेस तक योगी सरकार व मोदी सरकार पर निशाना साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सीएम योगी, पीएम मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर करारा हमला किया है व यूपी पुलिस को गुंडा तक कह दिया है।

ये भी पढ़ें- कोई मामूली शख्स नहीं था विवेक तिवारी, ये चीज जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

राजबब्बर ने कहा, प्रवचनकर्ता प्रधानमंत्री विवेक तिवारी के परिवार को क्या जवाब देंगे?-

राजबब्बर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर कहा कि मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। लखनऊ में एक आम शहरी का एनकाउंटर कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस की वर्दी में गुंडों की फौज पाल रखी है। उन्होंने आगे कहा देश के गृहमंत्री के चुनाव क्षेत्र में भी आम आदमी सुरक्षित नहीं। प्रवचनकर्ता प्रधानमंत्री विवेक तिवारी के परिवार को क्या जवाब देंगे?

कांग्रेस एमएलसी ने भी दिया बड़ा बयान-

इसी के साथ दीपक सिंह ने मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्यपाल राम नाईक को पत्र लिखा है। जिस प्रदेश में राजधानी सहित बड़े शहरों तक में आम नागरिक कभी अपराधी की गोली से कभी पुलिस की गोली से मार दिया जाता हो, उस प्रदेश की इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ बड़े उद्योगपति मंचों पर तो सुरक्षित है, परंतु प्रदेश में उनके अधिकारी कर्मचारी, आम नागरिक सुरक्षित नहीं है। विवेक के ऊपर पुलिस को कोई अपराधिक घटना नहीं मिली तो उसके चरित्र का हनन क्यों किया जा रहा है। पुलिस कह रही है कि बचाव में गोली मारी, इस वजह से उसकी सहकर्मी को नजर बंद किया गया है। अगर विवेक पर छोटी सी भी एफआईआर दर्ज होतीअथवा सिपाही की जगह गोली किसी दरोगा या अधिकारी ने मारी होती तो निश्चित रूप से उसको चरित्रहीन नहीं, उसे अपराधी बताया जा रहा होता।

Story Loader