25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / विवेक तिवारी हत्याकांड-पत्नी ने कहा- काली पट्टी बांधने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई

विवेक तिवारी हत्याकांड-पत्नी ने कहा- काली पट्टी बांधने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई

बोलीं-सिपाही तो दोषी पक्ष के साथ खड़े हो रहे हैं। ऐसे में मैं इनसे न्याय की कैसे उम्मीद कर सकती हूं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 5 Oct 2018, 8:27 PM IST

kalpana

विवेक तिवारी हत्याकांड-पत्नी ने कहा- काली पट्टी बांधने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई

लखनऊ. विवेक तिवारी के हत्या में आरोपी सिपाहियों के पक्ष में मुहिम चलाने वाले सिपाहियों के खिलाफ स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिपाही तो दोषी पक्ष के साथ खड़े हो रहे हैं। ऐसे में मैं इनसे न्याय की कैसे उम्मीद कर सकती हूं। इसके विरोध को अधिकारी संज्ञान में लें। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई तय भी करें।

मेरे साथ अन्याय हुआ है
एपल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की २८ सितंबर को राजधानी के गोमती नगर में सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने शुक्रवार को कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। सिपाहियों ने मेरे पति की निर्मम हत्या की है।
विरोध को अधिकारी संज्ञान में लें।
उन्होंने कहा कि पुलिस को तो मेरे पक्ष में काम करना चाहिए, लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी अधिकारियों से अपील है कि काली पट्टी बांध कर हत्यारोपियों का समर्थन देने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि पुलिस को तो हर जगह बेहद अनुशासन में रहना चाहिए, लेकिन यूपी में यह तो बेहद ही अनुशासनहीन हो रहे हैं। सिपाही तो दोषी पक्ष के साथ खड़े हो रहे हैं। ऐसे में मैं इनसे न्याय की उम्मीद कैसे कर सकती हूं। इसके विरोध को अधिकारी संज्ञान में लें। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई तय भी करें।
मुझे जांच पर भरोसा है
कल्पना तिवारी ने कहा कि मेरे पति की हत्या की जांच एसआईटी कर रही है। मुझे जांच पर भरोसा है। मेरे पति की निर्मम हत्या हुई है। अब मुझे प्रदेश पुलिस के अधिकारी न्याय दिलाएं। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी को समर्थन देने से पहले सिपाहियों को दिल पर हाथ रख सोचना चाहिए कि पीडि़त कौन है। उन्होंने कहा कि देखें कि अन्याय किसके साथ हुआ है और बेसहारा कौन है।

कल्पना तिवारी ने आरोपी सिपाहियों के समर्थन में पुलिसकर्मियों की मुहिम पर सवाल उठाया है। उनका आरोप है कि कुछ लोग आरोपियों को बचाने के लिए लामबंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों से वह अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं। सिपाही प्रशांत और संदीप ने तो मेरी दुनिया ही उजाड़ दी।