2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुढ़ापे में यूपी के 3.88 लाख बुजुर्गों को यूपी सरकार का तोहफा, वृद्धावस्था पेंशन योजना के जरिये मिलेगा ये लाभ

Vridhavastha Pension Yojana benefits to beneficiaries- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार किसी को निराश नहीं करना चाहती। इसलिए पिछले वित्तीय वर्ष में चौथी तिमाही की वृद्धावस्था पेंशन न मिल पाने वाले लाभार्थियों को सरकार इस वर्ष उस बकाया राशि का भुगतान करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 16 Jul 2021, 12:16 PM IST

Vridhavastha Pension Yojana benefits to beneficiaries

Vridhavastha Pension Yojana benefits to beneficiaries

लखनऊ. Vridhavastha Pension Yojana benefits to beneficiaries. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार किसी को निराश नहीं करना चाहती। इसलिए पिछले वित्तीय वर्ष में चौथी तिमाही की वृद्धावस्था पेंशन न मिल पाने वाले लाभार्थियों को सरकार इस वर्ष उस बकाया राशि का भुगतान करेगी। यूपी सरकार करीब 3.88 लाख बुजुर्गों को पिछले वर्ष की बकाया राशि का भुगतान करेगी। इन्हें पेंशन की पिछली बकाया राशि के साथ ही इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-मई-जून) की भी पेंशन दी जाएगी। बता दें कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के गरीब बुजुर्गों को प्रदेश सरकार 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देती है। वर्तमान में 51 लाख से अधिक बुजुर्गों को यह पेंशन मिल रही है।

जल्द भेजी जाएगी पेंशन

समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि सभी बकायेदार लाभार्थियों को चौथी तिमाही की पेंशन की धनराशि 1500 रुपये एक-दो दिनों खाते में भेज दी जाएगी। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की भी पेंशन जल्द खातों में भेजी जाएगी। इस पेंशन स्कीम का उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को बुढ़ापे में आर्थिक मदद करना है, जिससे कि उन्हें किसी पर निर्भर न होना पड़े। योजना का लाभ केवल उनको प्रदान किया जाएगा जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया हो। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें: पशु प्रेम की अनूठी मिसाल, सात समंदर पार अमेरिका में होगा झांसी के नेत्रहीन डॉग का इलाज

ये भी पढ़ें: छोटी बचत बड़ा फायदा, 160 रुपये की बचत पर मिलेंगे 23 लाख रुपये, टैक्स छूट के साथ कई सारे फायदे