हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर साल के पहले दिन घने कोहरे के आगोश में रहे। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी के मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाया रहा। आईएमडी के मुताबिक यहां गुरुवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह-शाम कोहरा रह सकता है। पांच से सात जनवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने छह जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।