30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर दम घोंटने वाली हुई हवा, अगले पांच दिनों के लिये मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कोहरा भी करेगा प्रभावित

कोहरे और ठंड का असर, खराब हुई राजधानी की हवा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अनुमान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 12 Nov 2019, 12:12 PM IST

फिर दम घोंटने वाली हुई हवा, अगले पांच दिनों के लिये मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कोहरा भी करेगा प्रभावित

फिर दम घोंटने वाली हुई हवा, अगले पांच दिनों के लिये मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कोहरा भी करेगा प्रभावित

लखनऊ. सर्द राते शुरू हो गई हैं। रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री के पास आ गया है। जोकि बीते कई दिनों से काफी कम है। सुबह में ठंड जोर पकड़ रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह कोहरा की संभावना लगातार बनी हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पहाड़ पर बर्फ गिरने की वजह से, उधर से आने वाली ठंडी हवाएं तापमान को और नीचे ले जाएंगी। जोकि दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इधर पांच दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है। कोहरा गिर सकता है। ठंड का असर धीरे-धीरे और बढ़ेगा।


फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता

वहीं तापमान में गिरावट होने से हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बिगड़ने लगी है। राजधानी के वायु प्रदूषण में 16 प्वाइंट का इजाफा हो गया है। सोमवार को एक्यूआई 253 माइक्रोग्राम रिकार्ड हुई है। जबकि उससे पहले इसकी मात्रा घटकर 237 माइक्रोग्राम हो गई थी। इसके बावजूद लखनऊ 32वें स्थान पर रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ज्यादा प्रभावित हुई है। देश के 100 शहरों की सीपीसीबी की मानीटरिंग में उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद शहर दूसरे स्थान पर है। यहां की हवा के खतरनाक होने में महज नौ प्वाइंट की कमी है। एक्यूआई 391 माइक्रोग्राम रिकार्ड किया गया है।


लखनऊ की भी हवा खराब

वहीं अगर लखनऊ की बात करें तो तालकटोरा क्षेत्र की हवा बहुत खराब हो गई है। यहां एक्यूआई 350 माइक्रोग्राम रिकार्ड हुई है। सोमवार को दोपहर एक बजे के आस-पास पीएम2.5 की मात्रा 387 माइक्रोग्राम पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद कमी होने लगी। शाम छह बजे तक पीएम2.5 की मात्रा घटकर 329 माइक्रोग्राम पहुंच गई थी। उधर लालबाग क्षेत्र की हवा भी बहुत खराब की श्रेणी में रही। यहां एक्यूआई 305 माइक्रोग्राम दर्ज की गई है। सोमवार सुबह दस बजे के आसपास यहां पर पीएम2.5 की मात्रा 360 माइक्रोग्राम के आसपास थी, लेकिन इसके बाद कमी आने लगी। शाम छह बजे तक पीएम2.5 की मात्रा 266 माइक्रोग्राम पहुंच गई थी। गोमतीनगर की हवा सोमवार को भी काफी मुफीद रही। एक्यूआई 145 माइक्रोग्राम रिकार्ड हुआ।

यह भी पढ़ें: परमानेंट डीएल बनवाते समय संभलकर भरें यह पिन, वर्ना पड़ेगा बहुत महंगा, खर्च करने होंगे अलग से रुपये