30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast: पूरब से लेकर पश्चिम तक मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट, आपके लिए जानना जरूरी

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश का वक्त करीब आ गया है। मौसम विभाग ने इसके लिए ताजा अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार 'बिपोरजॉय' तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Jun 2023, 8:05 PM IST

Weather Forecast rain in UP

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग बेसब्री से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग का यह अपडेट लोगों को सुकून देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का वक्त करीब आ गया है। मौसम विभाग ने इसके लिए ताजा अपडेट जारी किया है। IMD ने बताया है कि अगले कुछ घंटों के बाद यूपी में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 'बिपोरजॉय' तूफान ने भीषण चक्रवात का रूप ले लिया है। इसका यूपी में प्रभाव दिखेगा। फिलहाल यह तूफान दक्षिण दिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे यूपी के कुछ जिलों में हीटवेव की आशंका है।

इन जिलों का तेजी से बदलेगा मौसम
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि 'बिपोरजॉय' तूफान के भीषण चक्रवात का रूप लेने से बादलों पर दबाव बनेगा और पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, औरैया और फर्रुखाबाद में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: रॉकेट की रफ्तार से आ रहा मानसून, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, साथ रखें छाता

इसके अलावा पूर्वी यूपी की बात करें तो अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, सीमापुर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, जौनपुर, कुशीनगर, बाराबंकी, अयोध्या, मऊ और संतकबीर नगर में अगले 2 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।