27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, अगले चार दिनों तक बदली-बारिश का पूर्वानुमान, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

- अगले तीन-चार दिनों तक बदली-बारिश के आसार - पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम - अगले तीन-चार दिनों तक छाए रहेंगे बादल - 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Feb 23, 2020

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, अगले चार दिनों तक बदली-बारिश का पूर्वानुमान, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, अगले चार दिनों तक बदली-बारिश का पूर्वानुमान, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

लखनऊ. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन-चार दिन बदली-बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। जिसके चलते तापान भी गिरेगा और हल्की ठंड भी बढ़ेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम अगले तीन दिन बदली बारिश का क्रम जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी मौसम अपडेट, अगले तीन-चार दिन बारिश की संभावना, तेज हवा से तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान


दरअसल प्रदेश के कई जिलों में शनिवार से ही बादलों की आवाजाही जारी है। शुक्रवार को हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस बीच बारिश या हल्की बौछारों के साथ तेज रफ्तार हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर मध्यम स्तर पश्चिमी हवाओं और निम्न स्तर पूर्वी हवाओं के संगम से पूरे उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं। बादलों के सक्रिय रहने से किसी भी समय बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अलर्ट अगले 24 घंटों में मौसम के बिगड़ने की संभावना, फिर परेशान करेगी सर्दी, फरवरी में मौसम के उलटफेर से सभी चौंके