पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
हरदोई. प्रसिद्ध विदेशी वेब्ले एंड स्कॉट रिवॉल्वर हरदोई के औद्योगिक क्षेत्र संडीला में इस महीने लॉन्च होने जा रही है। इससे पहले रिवॉल्वर की बुकिंग तेजी से शुरू हो गई है। मेक इन इंडिया की तर्ज पर बनी इस रिवॉल्वर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉन्च करेंगे, जिसके बाद यह बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। फिलहाल लोगों के देखने के लिए इसे लखनऊ व कानपुर गनहाउस में रख दिया गया है। इससे पहले कानपुर में ही 'प्रहार' को लॉन्च किया गया था, जिसे वेब्ले एंड स्कॉट की टक्कर का ही माना जा रहा है। शस्त्र शौकीनों का इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लॉन्चिंग के कुछ ही दिनों में इसकी बंपर बुकिंग हुई थी। इसी तरह वेब्ले एंड स्कॉट रिवॉल्वर के मेक इन इंडिया मॉडल की भी बुकिंग शुरू हो गई है।