योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हुआ आंशिक कोरोना कर्फ्यू अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। इस दौरान बाजार बंद रहेंगे, बेवजह किसी भी व्यक्ति के बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। साप्ताहिक मार्केट भी नहीं लगेगी। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम भी बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। मीडिया, चिकित्सा जैसे अन्य जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन जारी रहेगा। वहीं रेस्त्रां भी खुले रहेंगे लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।