31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से लग रहा वीकेंड लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस

उत्तर प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हर रविवार पूर्ण रूप से लॉकडाउन (Weekend Lockdown) रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 17 Apr 2021, 11:07 AM IST

कल से लग रहा वीकेंड लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस

लॉकडाउन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हर रविवार पूर्ण रूप से लॉकडाउन (Weekend Lockdown) रहेगा। कल यानी 18 अप्रैल को वीकेंड लॉकडाउन का पहना लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार बंद रहेंगे। चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं जारी रहेंगी। होटल, रेस्त्रां से होम डिलीवरी भी जारी रहेगी। पंचायत चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य भी संचालित होता रहेगा। इसी के साथ लापरवाही पर ब्रेक लगाने के लिए योगी सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर एक हजार जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। सीएम ने निर्देश दिया कि दोबारा बिना मास्क पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लिया जा सकता है।

क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

- रविवार को सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि खुले रहेंगे। इसके अलावा सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।

- पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना और दूसरी बार में 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।

- आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को पास जारी किए जाएंगे।

- मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।

- रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी होगी।

- साप्ताहिक बंदी के साथ ही नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान नाइट कर्फ्यू के नियम भी लागू रहेंगे।

- दो हजार से अधिक एक्टिव केस वाले शहरों में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे कर नाइट कर्फ्यू रहेगा। इनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ सहित 10 जिले शामिल हैं।

एक दिन में 20 हजार से ज्यादा नए मामले

यूपी में कोरोना वायरस बद से बदतर स्थिति में पहुंच चुका है। शुक्रवार को राज्य में 27,426 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें 103 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 1,50,676 हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 2,23,307 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 37814182 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 4517 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात भी दी है।

ये भी पढ़ें: कोविड संक्रमण के बीच वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, शराब समेत यह दुकानें रहेंगी बंद, जानें क्या है नियम

ये भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने विधायक निधि से दिए एक करोड़ रुपये