2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर योगी-मोदी से क्यों रूठे हैं ये बाबा

यूपी के बाबा इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खफा-खफा से हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Jun 2018, 3:17 PM IST

yogi adityanath and narendra modi

आखिर योगी-मोदी से क्यों रूठे हैं ये बाबा

लखनऊ. यूपी के बाबा इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खफा-खफा से हैं। सरकार से योगगुरु बाबा रामदेव भी नाराज हैं। साध्वी सावित्रीबाई फुले आरक्षण के मुद्दे को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार का विरोध कर रही हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री अब्बास नकवी के बयान के बाद से अयोध्या के साधु-संतों ने भी बीजेपी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे नहीं, बल्कि विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी। आइये जानते हैं कि आखिर मोदी-योगी से बाबा रूठे-रूठे से क्यों हैं?

पीएम मोदी ने राम के साथ की धोखाधड़ी : सत्येंद्र दास
अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास बीजेपी खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खासे नाराज हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री ने भगवान राम के साथ धोखाधड़ी की है। राम के नाम पर सत्ता में आई बीजेपी अब उन्हें भूल गई है। पुजारी के मुताबिक, केवल मंदिर बनवाने से ही राम भगवान खुश होंगे, नहीं तो बीजेपी को 2019 में लोकसभा चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा।

भाजपा के खिलाफ छेड़ेंगे आंदोलन : महंत सुरेश दास
दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने बीजपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा को फिर से सत्ता में वापसी करना है तो उसे राम मंदिर का निर्माण कराना होगा, नहीं तो सभी संत मिलकर इस बार बीजेपी के खिलाफ ऐसा आंदोलन चलाएंगे कि फिर ये पार्टी कभी सत्ता में नहीं आ पाएगी। 2019 में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा।

बाबा रामदेव क्यों हैं नाराज
पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाराज हो गये, जिन्हें मनाने के लिये सीएम को रात में ही फोन करना पड़ा। बाबा तो मान गए लेकिन पतंजलि ग्रुप के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट करते हुए कहा कि योगी सरकार में काम नहीं, सिर्फ धींगा-मस्ती हो रही है। सरकार का दावा है कि बाबा को मना लिया गया है, पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के प्रोजेक्ट को यूपी से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

साध्वी सावित्री बाई फुले
बहराइच से सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले बीजेपी सरकार से इस कदर खफा हैं, कि वह आये दिन सरकार के खिलाफ बयान देती रहती हैं। दलितों, पिछड़ों संविधान और जिन्ना जैसे तमाम मुद्दों पर पार्टी रुख से अलग बयान देकर उन्होंने बगावत की धार और तेज कर दी है। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। लोकतंत्र खतरे में है। आरक्षण की मांग को लेकर वह लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन कर चुकी हैं। समझाइश के बावजूद उनके बगावती तेवर बरकरार हैं। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के बाद उन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। चर्चा यह भी है कि वह भी भाजपा छोड़कर बसपा में जाने की तैयारी में है। हालांकि, वह ऐसे आरोपों को सिरे से खारिज करती हैं।