आधिकारिक अधिसूचना, 21 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि माध्यमिक शिक्षा में शीतकालीन अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश कैलेंडर में शामिल किया गया है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती जैसे सभी राष्ट्रीय त्योहारों पर छुट्टी होगी, पर शिक्षक और छात्र राष्ट्रीय पर्व को स्कूल में मनाएंगे।