8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: मौसम विभाग का 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

weather Alert - दिसंबर माह के आखरी सप्ताह में सर्दी का सितम बढ़ रहा है। बर्फीली हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही है। ठंडी हवाओं से पूरा यूपी कांप रहा है। उस पर बारिश का अलर्ट। यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Dec 2021, 9:49 PM IST

Weather Alert : यदि ज्यादा लो प्रेशर बना तो नवरात्र में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert : यदि ज्यादा लो प्रेशर बना तो नवरात्र में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ. Weather Update भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को अगले 5 दिन कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। और 31 दिसम्बर तक बारिश की पूरी पूरी संभावना है। इस बारिश का असर यूपी के कई जिलों में पड़ेगा। खासतौर पर पश्चिमी यूपी के कई जिले इसमें शामिल हैं। उधर राजधानी लखनऊ और ठंड की चपेट आने वाला है। रविवार पूरे दिन आसमान में बादल और सूरज में कुश्ती चल रही थी। पर बादल जीता रहा है। पूरे दिन आसमान में बादल छाया रहा। रात में हवाएं चल रही है। हो सकता है कि ठंड बढ़ जाए।

विजिबिलिटी काफी कम हुई- यूपी के कई जिलों में बीते दो दिनों से पूरी रात कोहरा छाया रहा है। पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो चुकी है. ऐसे में करीब 2 मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से ठंड़ बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का यूपी के इन जिलों में 28 दिसंबर को बारिश का अलर्ट

यूपी में तेज हवा और आकाशीय बिजली की आशंका - उत्तराखंड में पूरे जमकर बर्फबारी हो रही है। एक दो दिन में हल्की बारिश के आसार हैं जिसके चलते ठंड में इजाफा होगा। उत्तराखंड में हो रही बारिश का असर यूपी के उन जिलों पर जरूर पड़ेगा जो उत्तराखंड से सटे हुए हैं। साथ ही तराई जिले भी प्रभावित होंगे। एक दो दिन में शीत लहर चलेगी। और जबरदस्त ठंड बढ़ेगी। यूपी के कई जिलों में तापमान काफी नीचे गिरेगा। जानकारी के मुताबिक, यूपी में कई जगहों पर तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।

यूपी में मेरठ सबसे ठंडा शहर - भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में मेरठ सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। आज यहां का न्यूनतम तापमान 7.0 दर्ज किया गया। जबकि बीते दिनों शाहजहांपुर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें : शीतलहर की वजह से बनारस-चंदौली-जौनपुर में स्कूल कालेज में चार दिन की छुट्टी

यूपी के कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान देखें -

लखनऊ एयरपोर्ट का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री तो अधिकतम 25 डिग्री।
आगरा में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री और अधिकतम 22.6 डिग्री।
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री तो अधिकतम 25.2 डिग्री।
बरेली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और अधिकतम 22.0 सेल्सियस डिग्री।
वाराणसी का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री।
कानपुर बर्रा का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तो अधिकतम 22.8 डिग्री।