लखनऊ. Weather Today आने वाले 48 घंटों में यूपी का मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजधानी लखनऊ सहित पूरे पश्चिमी यूपी के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। और बारिश के बाद ठंड बढ़ जाएगी। वहीं कुछ मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नए साल से पहले शीत लहर की संभावना अब कम हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 जनवरी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।