शीत लहर की स्थिति - मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 दिसंबर के बीच शीत लहर, गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने का अनुमान है। इस वक्त यूपी के तमाम जिलों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। वजह साफ है कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर है मैदानी और तराई इलाकों में पड़ रहा है। जिस वजह से इन जिलों में तापमान गिर गया है।