लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए विशेष पहल की है। आठ मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे का संचालन पुरुषों की जगह महिलाएं करेंगी। यही नहीं बल्कि महिलाएं स्टेशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। ट्रेन के संचालन से लेकर सिग्नल, सुरक्षा, टिकट और स्वच्छता की जिम्मेदारी महिलाओं के जिम्मे होगी। मतलब लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, कोच कंडक्टर, टिकट निरीक्षक, टिकट परीक्षक, कोच अटेंडेंट, सफाईकर्मी और सुरक्षाकर्मी महिलाएं ही होंगी।