आखिर क्या है ताजमहल विवाद (Taj Mahal Controversy)
पिछले पखवाड़े किसी तरह थमा ताजमहल का विवाद फिर से ताजा हो गया है। ताजा विवाद बीजेपी विधायक संगीत सोम के बयान के बाद शुरू हुआ है। विधायक Sangeet Som ने ताजमहल को "भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा" बताया है। सोम ने कहा था कि "हम किस इतिहास के बारे में बात कर रहे हैं? ताजमहल के निर्माता (शाहजहां) ने अपने पिता को कैद कर दिया था. वह हिंदुओं को समाप्त करना चाहता था. यदि ये लोग हमारे इतिहास का हिस्सा हैं, तो यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है और हम इस इतिहास को बदल देंगे। बताते चलें कि शाहजहां ने नहीं, औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को कैद किया था. यह मुगल परम्परा सी है।