मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों को आगामी 4 अप्रैल, 2021 यानी रविवार तक बंद रखने के निर्देश भी जारी किये हैं। जबकि विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से सख्ती से पालन कराने के लिए भी कहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करने के भी सीएम योगी ने आदेश जारी किये हैं।