बेसिक शिक्षा परिषद (Basic Shiksha Parishad) के सचिव प्रताप सिंह बघेल के आदेश के मुताबिक इस दौरान स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन, मिड डे मील, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण, ऑपरेशन कायाकल्प की गतिविधियों, मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ई पाठशाला का संचालन और जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे महत्वपूर्ण कामों एवं दायित्वों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए विद्यालय प्रबंध समिति फैसला लेगी।