26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें हुई तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। हालांकि, ये मुलाकात शिष्टाचार बताई जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 14 Oct 2023, 5:39 PM IST

Yogi cabinet expansion between Deputy CM Brijesh Pathak meets JP Nadda

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज है। नवरात्रि के मध्य में योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावना है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच की मुलाकात शिष्टाचार बताई जा रही हैं। वहीं, इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जेपी नड्डा मिल चुके हैं।

योगी सरकार के नवरात्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच राज्य के भाजपा नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है। पाठक ने नई दिल्ली में नड्डा से मुलाकात का खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' (पूर्व ट्विटर) पर किया है।


दारा सिंह चौहान बन सकते हैं मंत्री

घोसी उपचुनाव के बाद से ही यूपी कैबिनेट में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। दारा सिंह चौहान उपचुनाव में हारने के बाद से ही दिल्ली के नेताओं से लगातार से मिल रहे हैं। वहीं, सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर खुले तौर पर मंत्री बनने की बात कह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ‘मिशन शक्ति’ में जुटी, 31 लघु फिल्म और 8 नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को किया जाएगा सशक्त