IPS Transfer List: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने प्रदेश में करीब 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जगह तैनाती दी है। जारी आदेश के मुताबिक, शामली, गाजीपुर, हरदोई, बिजनौर, एटा और जालौन के SP बदले गए हैं।