31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के 20 मेडिकल कालेजों में नर्सिंग के एडमिशन पर Yogi सरकार ने लगाई रोक, नहीं ले सकते प्रवेश, लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहतर और गुणवत्तापरक शिक्षा को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का असर भी अब दिखने लगा है. प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मानक विहीन 20 नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों के एडमिशन लेने पर रोक लगा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 12 Jul 2022, 11:54 PM IST

नर्सिंग स्कूलों में एडमिशन के लिए बीएससी एंट्रेंस टेस्ट देना हुआ जरूरी

Symbolic photo of Nursing students

योगी सरकार ने ऐसे संस्थान जहां कम शिक्षकों वाले नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र हैं, वहाँ के शैक्षणिक वर्ष 2022-23 का प्रवेश रोक दिया गया है. योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है.

प्रशिक्षण केन्द्रों में मौजूद तकनीकी भी जरूरी
शिक्षा की गुणवत्ता के पड़ताल के लिए तकनीकी का इस्तेमाल किया गया और टेलीफोनिक सत्यापन के पहले दौर की जांच में 161 नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों (डिप्लोमा स्तर पर) में अनिवार्य संकाय छात्र अनुपात का 50 फीसदी से कम मिला.

यूपी राज्य से जुड़े प्रशिक्षण केन्द्रों को नोटिस
यूपी राज्य चिकित्सा संकाय (यूपीएसएमएफ) की ओर से इन प्रशिक्षण केंद्रों को नोटिस भेजे गए. इसके बाद 32 ऐसे केंद्रों की पहचान की गई, जिन्होंने यूपीएसएमएफ के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया था और अनिवार्य बायोमेट्रिक उपस्थिति भेजना भी शुरू नहीं किया था. इसके बाद ई सत्यापन किया गया. जहां इन 32 केंद्रों पर वीडियो कॉल के माध्यम से हर ट्यूटर की उनके पंजीकरण दस्तावेजों के साथ उनके आधार कार्ड का उपयोग करके पहचान की गई.

ई-सत्यापन में ही पांच केंद्रों ने हिस्सा नहीं लिया. छह के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले सामने आए और नौ सत्यापित संकाय के 40 फीसदी बेंचमार्क को भी पूरा करने में असमर्थ थे. सबसे ज्यादा कमियां जेपी नगर और मथुरा केंद्र में मिलीं. दोनों जिलों में ही 3-3 केंद्र नियमों का पालन नहीं कर रहे थे.इस बारे में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के हब बनाने के प्रयास में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार निर्धारित मानदंडों के गैर अनुपालन में किसी भी संस्था के प्रति कोई रियायत नहीं दिखाएगी. आने वाले समय में भी ऐसी सख्त कार्रवाई होती रहेगी.

यह भी पढे: लालू प्रसाद यादव के लिए दर्शन करने पहुंचे तेज प्रताप, Yogi की पुलिस ने थाने में बिठाया

इन केंद्रों दाखिले रोके गए

आगरा - देव एजुकेशन कॉलेज
अयोध्या - चिरंजीव नर्सिंग संस्थान
अयोध्या - झुनझुनवाला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
आजमगढ़ - अखिल भारतीय बाल देखभाल एवं शैक्षिक विकास समिति
आजमगढ़ - श्री बाबा सदावरम पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज
बरेली - क्लारा स्वैन हॉस्पिटल
गौतमबुद्ध नगर - एनआईएमटी अस्पताल
गोंडा - मां गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस
हापुड़ - उपकार स्कूल ऑफ नर्सिंग
अमरोहा - भारतीय नर्सिंग कॉलेज
अमरोहा - गंगोत्री स्कूल ऑफ नर्सिंग, जेपी नगर
अमरोहा - संजीवनी नर्सिंग कॉलेज
जौनपुर - राय केबी सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज
लखनऊ - करियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग
लखनऊ - मेयो मेडिकल सेंटर
मथुरा - लाइफ लाइन स्कूल ऑफ नर्सिंग
मथुरा - एसएम नर्सिंग कॉलेज