31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू प्रसाद यादव के लिए दर्शन करने गोवर्धन पहुंचे तेज प्रताप, Yogi की पुलिस ने थाने में बिठाया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की कामना करने के लिए मथुरा पहुंचे उनके बेटे तेज प्रताप को यूपी पुलिस ने घंटों तक थाने में बिठाए रखा। इस दौरान तेज प्रताप यादव काफी आहत नज़र आए। उन्होने काफी भावुक अंदाज में अपना दर्द बताते हुए कहा कि, क्या एक बेटा अपने पिता के लिए पूजा पाठ भी नहीं कर सकता है। हमें थाने में क्यूँ बिठाया गया? हर व्यक्ति दर्शन और पूजन के लिए स्वतंत्र है। तेज प्रताप ने यूपी पुलिस पर सवालिया निशान उठाने हुए पूछा मुझे क्यूँ थाने में बिठाया गया?  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 12 Jul 2022, 8:39 PM IST

Tej Pratap Yadav File Photo during Govardhan Darshan

Tej Pratap Yadav File Photo during Govardhan Darshan

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बाँके बिहारी के दर्शन करने बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को यूपी पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद उन्होने पुलिस कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप को गोवर्धन पहुँचते ही बैरीकेटिंग के पास रोक दिया गया था, इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा का हवाला और समय की पाबंदी बताई थी। लेकिन गोवर्धन में दर्शन करने के लिए अड़े लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस अंदर नहीं जाने दिया।


लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की कामना के लिए आए मथुरा
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इस समय बिहार के हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जिसकी वजह से पूरा परिवार उनको लेकर बहुत चिंतित है। वहीं उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पिता के स्वास्थ्य की कामना के लिए बाँके बिहार से मन्नत मांगी और मथुरा पहुँचकर उनके दर्शन करने गए थे। लेकिन क्षेत्रीय पुलिस ने उन्हें बैरीकेड के पास ही रोक दिया।


यूपी पुलिस ने 30 मिनट तक थाने में बिठाया
तेज प्रताप यादव को मथुरा में भगवान के दर्शन करने से रोका गया है. 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब मथुरा पुलिस ने बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को मंदिर में भगवान के दर्शन से रोका है.


मंगलवार को बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अपनी धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचे। प्रताप यादव ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए, तो वहीं वह कार द्वारा मुड़िया पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर गोवर्धन पहुंचे जहां पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें गोवर्धन में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया गया। काशी देवी पुलिसकर्मी और लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव के बीच बहस हुई और पुलिसकर्मियों की बहस से आ गए लालू यादव के बेटे टिक नहीं पाए और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

वहीं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है इस वीडियो में तेज प्रताप यादव जिला प्रशासन और पुलिसकर्मियों पर सवाल उठाते सुनाई दे रहे हैं। तेज प्रताप यादव का कहना है कि पुलिस और मजिस्ट्रेट की गाड़ियों में उनके परिवार बैठे हुए थे और गोवर्धन परिक्रमा प्रशासन अपनी गाड़ियों से अपने परिवार को करा रहा है।

हम गोवर्धन परिक्रमा करने आए

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जी का यह भी कहना है कि हम गोवर्धन परिक्रमा करने के लिए आए थे। क्योंकि हमारे पिताजी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, उनके स्वस्थ होने की कामना करने के लिए हम परिक्रमा करते लेकिन यूपी सरकार के द्वारा हमें रोकने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के द्वारा हमें रोका गया है योगी जी को यह नहीं पता कि बाहर के लोगों को कैसे ट्रीट किया जाता है जिन लोगों ने हमारे साथ यह बदसलूकी की है उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

यह भी पढे: CBI कोर्ट ने पलटा अपना फैसला: मायावती की बढ़ेंगी मुश्किलें, 'जेल में डॉ सचान की मौत आत्महत्या नहीं, गहरी साजिश थी'

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश