भारतीय जनता पार्टी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में दावा किया था कि 2017 से 2022 तक 5 वर्ष में 3 करोड़ से अधिक रोजगार व स्वरोजगार दिए गए हैं। अगले 5 वर्षों में हर परिवार को कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर दिया जाएगा। अब सरकार गठन के साथ ही लोक कल्याण संकल्प पत्र की धारणाओं को पूरा करने में विभागों को लगा दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार योगी सरकार ने तय किया है कि अगले 100 दिनों में युवाओं को 20,000 सरकारी नौकरी और 50000 रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। अगले 5 वर्षों में यूपी में 5 करोड़ को स्वरोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है।