लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही 32 कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा देने वाली है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस पर प्रस्ताव तैयार किया गया है जो कि जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रस्ताव का परीक्षण जारी है। सरकार ने 20 हजार से अधिक आबादी वाले सभी कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा देकर शहर की तरह विकसित कराने की घोषणा की थी। साथ ही एक लाख तक की आबादी वाले बाजारों को नगर पालिका परिषद का दर्जा देने का भी एलान हुआ था। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग ने नगर पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू की है।