पहले चरण के 37 जिलों में लगेंगे लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क
इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा गया, जिसे सीएम योगी ने हरी झंडी दे दी है। प्रदेशभर में लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर्स नेटवर्क को तीन चरण में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पहले चरण में 37 जनपद, दूसरे चरण में 20 जनपद और तीसरे चरण में 19 जनपद को कवर किया जायेगा। इस सभी नेटवर्क को मौसम विभाग के तकनीकी सहयोग से स्थापित किया जाएगा।