
योगी सरकार खोलेगी 6 फार्मा पार्क, 6000 करोड़ का होगा निवेश
लखनऊ. यूपी की योगी सरकार राज्य में छह फार्मा पार्क खोलने जा रही है। इसकी योजना तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार को घरेलू और बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियों से करीब 5,000-6,000 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा मिला है। योगी सरकार नोएडा, बुदेलखंड, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ और अहमदाबाद में छह फार्मा पार्क स्थापित कर रही है। यह बात योगी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कही।
योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरकार की म्यलान, जीई, फाइजर और सनोफी जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से राज्य में इकाई स्थापित करने के लिए बातचीत चल रही है। इसके अलावा घरेलू कंपनियों से भी बातचीत हो रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले से ही औषधि क्षेत्र का बड़ा केंद्र है। देश में औषधि निर्यात और विनिर्माण में उसकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तीन महीने पहले हमने नई औषधि नीति की घोषणा की थी और हमें 5,000-6,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार नोएडा, बुदेलखंड, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ और अहमदाबाद में छह फार्मा पार्क स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 100 से 250 एकड़ जमीन आवंटित करेगी और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण, शून्य स्टाम्प ड्यूटी और मुफ्त बिजली जैसे प्रोत्साहन प्रदान करेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना एक बड़ा कार्यक्रम है और हम इस पहल को लागू करने वाली रीढ़ की हड्डी बनना चाहते हैं।
.......................................
डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन खरीदने की तैयारी
लखनऊ. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना को अब पंख लगने वाले हैं। सरकार ने अपनी ओर से रक्षा क्षेत्र की कई कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया है, तो वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड व बोइंग इंडिया ने इस कॉरिडोर में निवेश की रुचि दिखाई है। बोइंग की योजना तो स्किल सेंटर बनाने की है, यह दोनों भाजपा सरकार के खास प्रोजेक्ट हैं। जिसका लाभ उसे लोकसभा चुनाव में भी मिल सकता है। कॉरिडोर के जरिए 2.5 लाख लोगों को रोजगार दिलाने की तैयारी है। लेकिन इसकी तैयारी में अभी समय है और वहीं लोकसभा चुनाव 2018 के लिए फरवरी या मार्च में आचार संहिता लग जाएगी ऐसे में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन खरीदने की तैयारी धरी की धरी ही रह जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक रक्षा हथियार व उपकरण निर्माण कंपनियों में गोवा शिपयार्ड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक, हिंदुस्तान शिपयार्ड, एअरबस ग्रुप, भारत फोर्स, एमके यू बोइंग व हनीवेल यूपी में निवेश के लिए आ सकती हैं। सरकार ने इस कंपनियों समेत 40 कंपनियों को डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के लिए कहा है। इस कॉरिडोर में लड़ाकू हवाई जहाज उनके उपकरण हेलीकॉप्टर टैंक तो आदि का निर्माण होगा प्रदेश सरकार रक्षा मंत्रालय के सहयोग से जल्द कानपुर में रक्षा उत्पाद प्रदर्शनी एक्सपो का आयोजन करेगी। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा उत्पादन यूनिट के साथ-साथ निजी क्षेत्र की कंपनियां एक जगह एकत्र होंगे और कॉरिडोर में निवेश के क्षेत्र तलाशेंगी।
.................................
उद्योगपतियों के बाद अब किसानों को साधने में जुटी योगी सरकार
-26 को लखनऊ में कृषि कुंभ, जुटेंगे एक लाख किसान
हाल ही इंवेस्टर्स सम्मिट का आयोजन कराने वाली योगी सरकार उद्योगपतियों को साधने के बाद अब किसानों को साधने में जुट गई है। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में 26 से 28 अक्टूबर तक कृषि कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें करीब एक लाख किसान शामिल होंगे। कृषि कुंभ संस्थान की 22 हेक्टेअर जमीन पर सजेगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भूमि पूजन कर तैयारियों की शुरुआत कराई। मंत्री ने बताया कि देश में पहली बार कृषि का इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस कुंभ में देश-विदेश की 200 ज्यादा कंपनियां शामिल होंगी। इसके अलावा कृषि, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, रेशम, गन्ना, मत्स्य सहित कृषि से जुड़े सभी विभागों की प्रदर्शनी लगेगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और अन्य कई केंद्रीय मंत्री इसी कृषि कुंभ में शामिल होंगे। आईसीएआर के महानिदेशक समेत देशभर के कृषि विशेषज्ञ कुंभ में शामिल होंगे। जापान, इजराइल की कंपनियां भी प्रदर्शनी लगाएंगी। हरियाणा और झारखंड सरकारों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। कुंभ में होने वाले 13 सेमिनारों में किसानों और कृषि के छात्रों को विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर मिलेगा।
15 को राष्ट्रीय किसान महिला दिवस के रूप में मनाएगी
शाही ने बताया कि कृषि कुंभ से पहले 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर हर जिले और कृषि विज्ञान केंद्रों पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों की अहम जानकारियां मिलेंगी। महिला किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
Published on:
13 Oct 2018 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
