26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह में गए युवक की गला रेतकर हत्या, फोन पर हुई थी गाली-गलौज

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह एक शादी समारोह में गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 12 Mar 2023, 8:58 PM IST

youth murder by slitting throat with sharp weapon Sushant Golf City in Lucknow

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है। रविवार को उसका शव सौनई कंजेहरा गांव के पास खेतों में खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गोसाईगंज के कासिमपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय निर्मल रावत बिल्डिंग निर्माण में जाल बांधने का काम करते थे। शनिवार को वह सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में एक शादी समारोह में गए थे। परिवार के लोगों ने करीबी रिश्तेदार पर ही हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से निर्मल का फोन गायब है। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत कई टीमें लगी हैं।

फोन पर हुई थी किसी से गाली-गलौज
निर्मल के चचेरे भाई ने बताया कि देर शाम रेलवे क्रासिंग के पास निर्मल बाइक सवार दो युवकों के साथ थे। इस बीच निर्मल के पास किसी का फोन भी आया था। वह गाली-गलौज कर रहे थे। आशंका है कि फोन करने वाले ही ने निर्मल को बुलाया और फिर हत्या कर दी। निर्मल के परिवार में उनकी बहन गंगादेवी, पिता, पत्नी और दो बेटे रोहन व रौनक हैं।

फोन आने पर रात निकला था
शनिवार रात वह पत्नी मन्नू के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11:30 बजे किसी का फोन आने पर निर्मल शादी समारोह से निकले थे। देर रात तक न लौटने पर परिवारजन और चचेरे भाई आशीष व अन्य खोजबीन करने को निकले। इस बीच गांव के बाहर रेलवे पटरी के पास खेत में खून से लथपथ हालत में निर्मल का शव पड़ा मिला। गले पर और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी, एडीसीपी दक्षिणी मनीषा सिंह मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। इसके बाद घरवालों से बात की। एडीसीपी ने बताया कि घरवारों ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। निर्मल के पिता रामकुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। काल डिटेल्स समेत घटना की कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।