18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Zila Panchayat President Election Voting: यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अयक्ष के लिये मतदान आज, शाम तक आएंगे नतीजे

Zila Panchayat President Election Voting: उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। इसके ठीक बाद नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे। मतदान के लिय वीडियो रिकाॅर्डिंग कराई जा रही है ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
zila panchayat president election

जिला पंचायत अयक्ष चुनाव मतदान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ.

Zila Panchayat President Election Voting: उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिये आज वोटिंग होगी। मतदान अब से कुछ देर बाद सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। देर शाम नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार निष्पक्ष मतदान के लिये वीडियो रिकाॅर्डिंग कराई जाएगी। 22 जिलों में पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिये गए हैं। 53 जिलों में 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अधिकतर पर सपा और भाजपा आमने-सामने हैं। इसके अलावा एटा, सीतापुर, और जौनपुर में सबसे ज्यादा चार-चार, जबकि सुल्तानपुर में तीन उम्मीदवार हैं।


यूपी के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव कर लिये जाने के चलते वहां मतदान नहीं हो रहे हैं। 22 सीटों पर 32उम्मीदवार मैदान में थे। पर इनमें से चार ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जबकि छह के पर्चे खारिज हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मतदान के लिये सभी 53 जिलों में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गए हैं। एडीजी प्रशांत कुमार के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिेय हैं।


इन जिलों में मतदान

फिरोजाबाद, मैनपुरी, फरूखाबाद, कन्नौज, औरैय्या, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, सम्भल, बरेली, बदायूं, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, महोबा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, मथुरा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी हैं। इनके अलावा अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर,चंदौली, जौनपुर, मीरजापुर, और सोनभद्र में मतदान होना है।

इन 22 जिलों में निर्विरोध हुआ चुनाव

मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, इटावा, ललितपुर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती, बलमरामपुर, गोण्डा, गोरखपुर, मऊ और वाराणसी।