6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवान को मारी ठोकर, टकराया स्कार्पियों से फिर बीच सड़क पर पलटा छोटा हाथी

रविवार सामान से भरा छोटा हाथी वाहन एक पुलिस जवान को ठोकर मारकर सामने से आ रही स्कार्पियों से भिड़ गया।
2 min read
Google source verification
accident

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार सामान से भरा छोटा हाथी वाहन एक पुलिस जवान को ठोकर मारकर सामने से आ रही स्कार्पियों से भिड़ गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस के जवान और अन्य घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटस पहुंचाया गया ।

READ MORE: पिता को झपकी आई तो हवा में उड़ती हुई कार पेड़ से टकराई, 2 मासूम बेटों की दर्दनाक मौत

आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार छोटा हाथी क्रमांक सीजी 04 एलएफ 3550 रायपुर से आलमारी, कूलर, सोफा आदि वैवाहिक सामान लेकर महासमुंद आ रहा था। चालक की लापरवाही से बेलसोंडा में एक पोल्ट्री फार्म के पास हादसा हो गया। छोटा हाथी ने पहले रास्तें से जा रहें पुलिस के जवान को ठोकर मारी । फिर महासमुंद से रायपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 06 ई 0001 को सामने से ठोकर मारकर आगे जाकर पलट गया।

READ MORE : नशे में धुत ड्राइवर ने छीन ली इन बेजुबानों की जिंदगी, कुचला दिया गाड़ी से

छोटा हाथी का चालक भाठागांव निवासी गुड्डू यादव के पैर वाहन में फंस गया था । पुलिस ने उसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकला। वहीं वाहन में सवार राहुल यादव को भी चोट आई है।

READ MORE : नशे में 90 की रफ्तार से दौड़ा रहा था बस, बेकाबू होकर पलटी, 15 यात्री हुए घायल, 3 गंभीर रेफर

खड़ी ट्रेलर से भिड़ा ट्रक

रविवार सुबह करीब 4 बजे एनएच 53 पर घोड़ारी ओवरब्रिज के आगे खड़ी ट्रेलर को पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दी। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक डीएन 09 ए 9264 पंकज पान सेंटर के पास खड़ी थी कि अंगूर लोडकर सरायपाली की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 08 एडी 2340 ने ठोकर मार दी।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग