नोडल अधिकारी अजय कुमार राजा ने बताया कि नए भवन के लिए 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय के लिए प्राचार्य सहित सहायक प्राध्यापक एवं स्टॉफ के कुल 33 पद भी स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन दिवस के भीतर संबंद्धता सम्बन्धी शुल्क जमा करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। शुल्क जमा करने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सत्र बीए में अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं बीएससी गणित, बीएससी कंप्यूटर साइंस एवं बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे 4 पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इस वर्ष कुल 240 सीट स्वीकृत किए गए हैं। इसमें बीए में 90 सीट, बीएससी गणित में 60, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 60 एवं बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन में 60 सीट शामिल हैं।