
Agniveer Recruitment 2025:
Agniveer Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं और 10वीं) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है।
आपको बता दें कि सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक है। इस बार अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 में होने की संभावना है।
Updated on:
20 Mar 2025, 4:32 PM IST
Published on:
20 Mar 2025, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.